Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP Crime :जमीन के विवाद में दो लोधी परिवारों में संघर्ष, कुल्हाड़ी-डंडो से तीन सगे भाइयों की हत्या

टीकमगढ़ जिले के जतारा थाना क्षेत्र में सिमरा गांव में जमीन का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। एक जमीन पर खेती के लिए शुरू हुए विवाद में लोधी समाज के दो परिवार आमने-सामने थे। इनमें से एक परिवार के तीन भाइयों पर हमला कर उनकी हत्या कर दी गई।
जमीन के विवाद में दो लोधी परिवारों में संघर्ष, कुल्हाड़ी-डंडो से तीन सगे भाइयों की हत्या
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीकमगढ़। जिले के जतारा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में रविवार की दोपहर में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें तीन सगे भाई चतुर्भुज लोधी ,बलराम लोधी और परमलाल लोधी की कुल्हाड़ी डंडों से हत्या कर दी गई है। घटना में मुन्नी देवी,रेखा लोधी और 8 साल की बेटी स्नेहा घायल है। सभी घायलों को टीकमगढ़ जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

    जमीन की जुताई करने पहुंचे थे आरोपी

    जानकारी के अनुसार सिमरा गांव के ही रहने वाले पहलवान लोधी से चतुर्भुज लोधी के परिवार का जमीनी विवाद चल रहा था। मृतक परिवार की जमीन की जुताई करने के लिए रविवार की दोपहर पहलवान करीब 10 से 15 लोगों को लेकर खेत पर पहुंचा। जिसका चतुर्भुज लोधी और उसके भाइयों ने विरोध किया। इसके बाद उन पर अचानक कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर दिया गया। जिसमें तीन सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी आलोक सिंह, एडिशनल एसपी विक्रम सिंह कुशवाह, एसडीओपी अभिषेक गौतम मौके पर पहुंच गए थे। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। ग्रामीणों ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। ग्रामीणों के अनुसार जिन परिवारों के तीन भाइयों की हत्या की गई है उनके यहां की महिलाओं पर भी वार किए गए थे। इनमें महिलाएं और बच्चे भी घायल हुए हैं। 

    सात आरोपियों को गिरफ्तार किया

    एसपी आलोक सिंह नें बताया कि प्राथमिक जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। सूचना मिलने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड सहित पुलिस मौके पर पहुंची है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है। एसपी सिंह का कहना था कि इस घटना के मुख्य आरोपी पहलवान सहित नामजद सात लोगों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की प्रत्येक बिंदु पर जांच कर रही है। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। 

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    Latest Posts