कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका! MLA यशवंतरायगौडा पाटिल ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक यशवंतरायगौडा पाटिल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने क्षेत्र के इंडी तालुक को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किए जाने के विरोध में यह कदम उठाया है।

कर्नाटक में कांग्रेस विधायक यशवंतरायगौडा पाटिल ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने अपने क्षेत्र के इंडी तालुक को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किए जाने के विरोध में यह कदम उठाया है। पाटिल ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय को सौंप दिया है। विधायक के इस फैसले के बाद राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। पाटिल लंबे समय से अपने क्षेत्र में सूखे की स्थिति को लेकर सरकार से कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अब उनके इस्तीफे के बाद सरकार के अगले कदम पर नजर है।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है....



















