PlayBreaking News

Karnataka Cabinet Expansion :कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का विस्तार 20 को, टीम में शामिल होंगे नए चेहरे

कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 20 जुलाई को अपनी कैबिनेट का पहला विस्तार कर सकते हैं। इसके लिए वह 18 जुलाई को कांग्रेस आलाकमान से चर्चा करने दिल्ली जा सकते हैं। राज्य में अभी 20 मंत्री पद खाली हैं। आगामी विधानसभा चुनाव, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।
Follow on Google News
कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का विस्तार 20 को, टीम में शामिल होंगे नए चेहरे
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार।

बेंगलुरु। कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के नेतृत्व वाली सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार 20 जुलाई को होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस आलाकमान से चर्चा करने दिल्ली जाएंगे। माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल में कई नए चेहरों को शामिल किया जाएगा।

राज्य में 20 मंत्री पद अब भी खाली 

कर्नाटक में मंत्रियों की अधिकतम संख्या 34 हो सकती है, लेकिन वर्तमान में मुख्यमंत्री सहित केवल 14 मंत्री ही मंत्रिमंडल में शामिल हैं। ऐसे में अभी 20 पद रिक्त हैं। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, मंत्री बनने के इच्छुक वरिष्ठ विधायकों के बीच जोरदार लॉबिंग चल रही है। पार्टी नेतृत्व क्षेत्रीय, सामाजिक और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला करेगा।

ये भी पढ़ें: NEET UG 2026 : रिजल्ट से पहले NMC का बड़ा फैसला, इन दो राज्यों में बढ़ीं MBBS सीटें

18 जुलाई को दिल्ली जा सकते हैं शिवकुमार 

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 18 जुलाई को दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस नेतृत्व से मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद कैबिनेट विस्तार को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैबिनेट विस्तार में उनकी ओर से कोई देरी नहीं है और जैसे ही पार्टी आलाकमान समय देगा, वह दिल्ली जाएंगे। उन्होंने यह भी बताया कि 6 अगस्त से विधानसभा का सत्र प्रस्तावित है, इसलिए उससे पहले मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी की जा रही है।

कावेरी जल विवाद पर सरकार रखेगी अपना पक्ष 

मुख्यमंत्री ने कावेरी जल बंटवारे के मुद्दे पर कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों और पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। साथ ही तमिलनाडु को पानी छोड़ने संबंधी न्यायालय के निर्देशों का भी पालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 जुलाई को कर्नाटक सरकार कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण के समक्ष अपना पक्ष रखेगी, जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Sonam Wangchuk : सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे '3 Idiots' के साइलेंसर, चिंता जताते हुए की भावुक अपील; शेयर किया VIDEO

तिरुमाला मंदिर की आरती व्यवस्था में भी बदलाव 

डीके शिवकुमार ने तिरुमाला मंदिर की पारंपरिक पहली आरती को लेकर भी बड़ा निर्णय घोषित किया। उन्होंने कहा कि अब यह सम्मान केवल कर्नाटक सरकार के संपर्क अधिकारी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राज्य के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस परंपरा में शामिल किया जाएगा। इसे राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts