Karnataka Cabinet Expansion :कर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का विस्तार 20 को, टीम में शामिल होंगे नए चेहरे
कर्नाटक में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार 20 जुलाई को अपनी कैबिनेट का पहला विस्तार कर सकते हैं। इसके लिए वह 18 जुलाई को कांग्रेस आलाकमान से चर्चा करने दिल्ली जा सकते हैं। राज्य में अभी 20 मंत्री पद खाली हैं। आगामी विधानसभा चुनाव, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए कई नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना है।
Naresh Bhagoria
14 Jul 2026



























