PlayBreaking News

NEET UG 2026 :रिजल्ट से पहले NMC का बड़ा फैसला, इन दो राज्यों में बढ़ीं MBBS सीटें

NEET UG 2026 री-एग्जाम के रिजल्ट से पहले छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। NMC ने तमिलनाडु और बिहार के मेडिकल कॉलेजों में MBBS की कुल 230 सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी है। इससे सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के अधिक अवसर मिलेंगे। वहीं, NEET UG 2026 का रिजल्ट इसी महीने के अंत तक जारी होने की संभावना है।
Follow on Google News
रिजल्ट से पहले NMC का बड़ा फैसला, इन दो राज्यों में बढ़ीं MBBS सीटें
NEET रिजल्ट से पहले बढ़ीं MBBS की 230 सीटें

NEET UG 2026 री-एग्जाम का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। इसी बीच मेडिकल की पढ़ाई का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने तमिलनाडु और बिहार के कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS सीटें बढ़ाने की मंजूरी दी है। इससे इस साल अधिक छात्रों को सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश का मौका मिल सकेगा।

तमिलनाडु में 100 सीटों का इजाफा

NMC ने तमिलनाडु के दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों में 50-50 MBBS सीटें बढ़ाने की अनुमति दी है।

नमक्कल मेडिकल कॉलेज – 50 सीटें बढ़ीं

तिरुप्पुर मेडिकल कॉलेज – 50 सीटें बढ़ीं

इन दोनों कॉलेजों में सीटें बढ़ने के बाद राज्य में MBBS की कुल सीटों की संख्या 10,050 हो गई है। राज्य सरकार ने दो अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी मिलने पर मेडिकल सीटों की संख्या और बढ़ सकती है।

NEET UG

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में भी बढ़ीं सीटें

NMC ने बिहार के तीन प्रमुख मेडिकल कॉलेजों में भी MBBS सीटें बढ़ाने को मंजूरी दी है।

पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) – 50 सीटें बढ़ीं, अब कुल 250 सीटें

नालंदा मेडिकल कॉलेज – 50 सीटें बढ़ीं, अब कुल 200 सीटें

श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज – 30 सीटें बढ़ीं, अब कुल 150 सीटें

इस तरह बिहार में कुल 130 नई MBBS सीटें जुड़ गई हैं।

सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले की बढ़ेगी संभावना

सीटों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा फायदा उन छात्रों को मिलेगा जो सरकारी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अधिक सीटें होने से मेरिट सूची में आगे आने वाले छात्रों के लिए दाखिले के अवसर बढ़ जाएंगे।

कब आएगा NEET UG 2026 का रिजल्ट?

NEET UG 2026 की परीक्षा पहले 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोपों के बाद इसे रद्द कर दिया गया। इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। अब सभी उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, NEET UG 2026 का रिजल्ट जुलाई के आखिर तक जारी किया जा सकता है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts