Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Amazon,Swiggy Instamart और BigBasket प्लेटफॉर्म पर गिरी गाज, ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला धतूरा!

कर्नाटक में जहरीले धतूरे के फल और बीजों की ऑनलाइन बिक्री का बड़ा मामला सामने आया है। फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
Follow on Google News
Amazon,Swiggy Instamart और BigBasket प्लेटफॉर्म पर गिरी गाज, ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला धतूरा!
जहरीले धतूरे के फल और बीजों की ऑनलाइन बिक्री के खिलाफ कार्रवाई

कर्नाटक में जहरीले धतूरे (Datura) के फल और बीजों की ऑनलाइन बिक्री का मामला सामने आने के बाद फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket को जारी किए गए फूड लाइसेंस अगले आदेश तक सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं। विभाग की जांच में सामने आया कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल और बीजों को इंसानी इस्तेमाल के लिए उपलब्ध कराया जा रहा था। जांच के दौरान कुछ पैकेटों पर FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज मिले। अधिकारियों ने इसे गंभीर मामला माना, क्योंकि धतूरा एक जहरीला पौधा है और इसके फल या बीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक रहा था जहरीला धतूरा

कर्नाटक फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन को जांच के दौरान पता चला कि कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर धतूरे के फल और बीजों की बिक्री की जा रही थी। धतूरे का इस्तेमाल पारंपरिक और औषधीय संदर्भों में अलग-अलग तरीके से किया जाता रहा है, लेकिन इसके कई हिस्सों में जहरीले तत्व पाए जाते हैं। गलत तरीके से इस्तेमाल या सेवन करने पर यह शरीर के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। यही वजह है कि विभाग ने इंसानी इस्तेमाल के लिए इसकी ऑनलाइन बिक्री को गंभीरता से लिया और संबंधित प्लेटफॉर्म के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

FSSAI का बड़ा एक्शन! नेस्ले से रेड बुल तक 150+ नोटिस, 'हेल्दी' और '100%' दावों पर शिकंजा

 पैकेट पर FSSAI नंबर देखकर भी उठे सवाल

जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ ऐसे पैकेट मिले, जिन पर FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज था। विभाग ने इस बात को भी गंभीर माना। फूड सेफ्टी अधिकारियों ने संबंधित कंपनियों और विक्रेताओं से यह स्पष्ट करने को कहा है कि जहरीले धतूरे के उत्पादों को किस आधार पर खाद्य श्रेणी में बेचा जा रहा था। मामला सामने आने के बाद विभाग ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म को निर्देश दिया कि धतूरे से जुड़े ऐसे सभी प्रोडक्ट की बिक्री और लिस्टिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए।

Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket को निर्देश

कर्नाटक के फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket को धतूरे से जुड़े प्रोडक्ट की ऑनलाइन बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं। इन कंपनियों से कहा गया है कि इंसानी इस्तेमाल के लिए धतूरे के फल और बीजों से जुड़ी सभी ऑनलाइन लिस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री संबंधी जानकारी को तुरंत हटाया जाए। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म को यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है कि ऐसे प्रोडक्ट को खाद्य पदार्थ के रूप में न बेचा जाए और न ही इस तरह प्रदर्शित किया जाए कि ग्राहक इसे खाने या सेवन करने के लिए खरीद सकें।

Amazon की तरफ से नहीं आया जवाब

विभाग के मुताबिक, इस मामले में Amazon की ओर से अभी कोई जवाब नहीं दिया गया है। वहीं, Swiggy Instamart ने विभाग से जरूरी दस्तावेज जमा करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा है। कंपनी की ओर से मामले में जरूरी जानकारी और दस्तावेज उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। दूसरी तरफ, BigBasket ने अथॉरिटी को बताया कि उसने धतूरे से जुड़े प्रोडक्ट की बिक्री रोक दी है। कंपनी ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में इस तरह का कोई प्रोडक्ट प्लेटफॉर्म पर लिस्ट किया जाता है तो उस पर साफ शब्दों में 'NOT FOR HUMAN CONSUMPTION'. यानी 'मानव उपभोग के लिए नहीं' लिखा जाएगा।

FSSAI का डाबर पर बड़ा एक्शन! अब 100% शुद्ध लिखकर नहीं बेच सकेंगे प्रोडक्ट, शहद-घी समेत कई पर रोक

विक्रेताओं पर भी हो सकती है कार्रवाई

मामले में कार्रवाई सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहेगी। फूड सेफ्टी विभाग ने संबंधित प्लेटफॉर्म को उन विक्रेताओं और कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं, जो धतूरे से जुड़े प्रोडक्ट की सप्लाई कर रहे थे। विभाग ऐसे विक्रेताओं के लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की भी जांच कर रहा है। अगर जांच में नियमों का उल्लंघन सामने आता है तो उनके खिलाफ भी सख्त कदम उठाया जा सकता है। अधिकारियों ने संबंधित पक्षों से इस मामले में अनुपालन रिपोर्ट भी मांगी है। यानी कंपनियों को यह बताना होगा कि विभाग के निर्देशों का पालन करने के लिए उन्होंने क्या कदम उठाए हैं।

नियम तोड़े तो होगी सख्त कार्रवाई

फूड सेफ्टी एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने साफ कर दिया है कि अगर किसी प्लेटफॉर्म, विक्रेता या कंपनी की ओर से नियमों का उल्लंघन पाया गया तो आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी। विभाग का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ऑनलाइन शॉपिंग और क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ऐसी कोई जहरीली चीज लोगों तक न पहुंचे, जिसे गलती से खाद्य पदार्थ समझकर इस्तेमाल किया जा सकता है।

Garima Vishwakarma
By Garima Vishwakarma

गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...Read More

Latest Posts