Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दो लड़कियों की अनोखी लव स्टोरी : प्यार यूं परवान चढ़ा कि शादी के लिए करा लिया जेंडर चेंज

Follow on Google News
दो लड़कियों की अनोखी लव स्टोरी : प्यार यूं परवान चढ़ा कि शादी के लिए करा लिया जेंडर चेंज
कन्नौज। इन दिनों उत्तर प्रदेश के कन्नौज की शादी चर्चा का विषय बनी हुई हैं। जहां दो सहेलियों को एक-दूसरे से प्यार हुआ और फिर प्रेम इस कदर परवान चढ़ा कि उन्होंने आपस में शादी करने का फैसला ले लिया। लेकिन आपस में भला दो लड़कियों की शादी कैसे हो सकती है। इसके लिए दोनों सहेलियों ने एक अनोखा तरीका अपनाया।ऐसे में एक सहेली ने करीब 7 लाख रुपये खर्च कर अपना जेंडर चेंज करवा लिया। वो लड़की से लड़का बन गई और फिर ब्यूटी पार्लर संचालिका सहेली से शादी कर ली।

कैसे हुई दो सहेलियों की शादी

कन्नौज जिले के सरायमीरा निवासी एक सर्राफा कारोबारी की बेटी ने अपनी सहेली से शादी रचा ली। शादी रचाने के लिए कारोबारी की बेटी ने जेंडर चेंज करवाया, जिसमें उसने करीब 7 लाख रुपये खर्च किए। इसके बाद उसने अपना नाम भी बदल लिया। वह पूरी तरह से लड़का बन गई और फिर ब्यूटी पार्लर संचालिका सहेली से शादी कर ली। सोशल मीडिया पर कपल की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी

बताया जा रहा है कि सर्राफा कारोबारी की बेटी और ब्यूटी पार्लर संचालिका की मुलाकात 2020 में ज्वैलरी शॉप पर हुई थी। उस वक्त ब्यूटी पार्लर संचालिका वहां ज्वैलरी खरीदने के लिए पहुंची थी। तभी दोनों में जान-पहचान हुई, फिर उनके बीच मुलाकात का सिलसिला शुरू हुआ। इन मुलाकातों के बीच धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया। उनकी जिद के आगे परिवार वाले भी कुछ नही कर पाएं और दोनों को साथ रहने की इजाजत दे दी। परिवार की मौदगी में इन सहेलियों ने शादी रचा ली। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। साथ ही एक चर्चा यह भी है कि सर्राफा कारोबारी की बेटी ने जेंडर चेंज करने के लिए अब तक तीन ऑपरेशन कराए हैं। लड़के की तरह दिखने के लिए अब उसका चौथा ऑपरेशन होना बाकी है.

बचपन से थे लड़कों जैसे शौक

कारोबारी की बेटी को बचपन से लड़कों की तरह रहने का शौक था। वह शुरू से जेंट्स की तरह कपड़े पहनती और वैसे ही स्टाइल में घूमती थी। 2020 में उसकी नजर ब्यूटी पार्लर चलाने वाली लड़की पर पड़ी तो उसे दिल बैठी। धीरे-धीरे ब्यूटी पार्लर संचालिका को भी उससे प्यार हो गया, फिर उन्होंने साथ जीने-मरने की कसम खाई। ये भी पढ़े - समधन बनी बहू… जब सच आया सामने तो लगा जोर का झटका, बिहार की वायरल लव स्टोरी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts