कन्नौज में पुलिस टीम पर हमला, इलाज के दौरान सिपाही की मौत, गोली चलाने वाले हिस्ट्रीशीटर और उसके बेटे का एनकाउंटर

क्राइम डेस्क। कन्नौज में पुलिस टीम पर हमले में बदमाशों की गोली से घायल सिपाही की मौत हो गई है। दरअसल, सोमवार को पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर मुन्ना यादव को पकड़ने उसके घर गई हुई थी, यहां मुन्ना और उसके बेटे ने पुलिस टीम पर छत से फायरिंग कर दी। फायरिंग से एक सिपाही सचिन राठी घायल हो गया, जिसने इलाज के दौरान कानपुर के हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। सिपाही के शव को कानपुर से कन्नौज लाया जा रहा है। वहीं, कन्नौज पुलिस ने आरोपी का एनकाउंटर किया है।
4 घंटे तक हुई 40 राउंड फायरिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 4 घंटे तक हुई मुठभेड़ में दोनों पक्षों से 40 राउंड की फायरिंग हुई। करीब 30 राउंड फायरिंग आरोपियों के घर के अंदर से, जबकि 10 राउंड फायरिंग पुलिस की तरह से हुई। फायरिंग के दौरान एक गोली सिपाही सचिन राठी को लग गई। सचिन को तुरंत कानपुर के रीजेंसी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।पुलिस फोर्स ने घेराबंदी कर एनकाउंटर किया
गुरसहायगंज, सौरिख, तालग्राम, सकरावा थानों की पुलिस फोर्स को बुलाकर हिस्ट्रीशीटर के घर को घेर लिया गया। रात 8 बजे करीब कोहरा और अंधेरा होने टिंकू घर से फायरिंग लगा तो मुन्ना यादव और उसका बेटा करते हुए भागने की कोशिश करने लगे। लेकिन, पुलिस ने कड़ी नाकाबंदी कर रखी थी। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मुन्ना और उसके बेटे को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि इन दोनों के पैर में गोली लगी है। बाप-बेटे को पुलिस ने छिबरामऊ के 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। पूरी घटना विशुनगढ़ थाना के धरनी धीरपुर नगरिया गांव की है।





















