Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कांकेर के हिदुर जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद; नक्सली का शव बरामद

Follow on Google News
कांकेर के हिदुर जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद; नक्सली का शव बरामद
कांकेर छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। हिदुर के जंगल में हुए मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गए है। एक नक्सली भी ढेर हुआ है। मौके से मारे गए नक्सली के पास से AK-47 बरामद की गई है। मामला छोटे बेठिया थाना इलाके का है। इस बात की पुष्टि पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एलेसेला ने की है।

सर्चिंग अभियान पर निकले थे जवान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सल विरोधी अभियान के तहत संयुक्त बलों के एक दल की कार्रवाई के दौरान छोटेबेठिया पुलिस थाने के तहत हिदुर गांव के पास एक जंगल में मुठभेड़ हुई। अधिकारी ने बताया कि हिदुर जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में एक विशेष जानकारी मिलने के आधार पर अभियान शुरू किया गया था। राज्य पुलिस की इकाई ‘बस्तर फाइटर्स' के कांस्टेबल रमेश कुरेठी की मुठभेड़ के दौरान मौत हो गई। घटनास्थल से एक नक्सली का शव और एक एके-47 राइफल बरामद की गई है। इलाके में तलाश अभियान जारी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts