शादी से इंकार नहीं लेकिन मर्डर प्लान कर सकती है… राजा की हत्या करवाने वाली सोनम पर भड़कीं कंगना रनौत

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हनीमून पर हत्या और उसकी जांच से सामने आए खुलासों ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। पत्नी सोनम द्वारा प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचना और उसे अंजाम देना सिर्फ एक क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि समाज के भीतर छिपी उस खामोशी की गूंज है जो रिश्तों के नाम पर छिपी रहती है। इस घटना पर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना बोलीं- उफ्फ अब तो सिरदर्द हो रहा है
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा- “यह कितना बेतुका है! एक महिला शादी के लिए मना नहीं कर सकती क्योंकि उसे अपने माता-पिता से डर लगता है, लेकिन वह सुपारी किलर के साथ एक कोल्ड ब्लडेड मर्डर प्लान कर सकती है। उफ्फ अब तो सिरदर्द हो रहा है…” उन्होंने इसे क्रूर, जघन्य और सबसे बढ़कर ‘मूर्खता’ बताया। कंगना ने कहा कि मूर्ख लोगों को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि वे समाज के लिए बड़े खतरे बन सकते हैं।




















