Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

रायसेन:कमल सिंह साहू बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न

रायसेन में भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में कमल सिंह साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
Follow on Google News
कमल सिंह साहू बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर मनाया जश्न
कमल सिंह साहू

रायसेन। कमल सिंह साहू की नियुक्ति पर भाजपा कार्यालय में फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को और मजबूती मिलेगी।

प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी

रायसेन के बेगमगंज में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह की अनुशंसा और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा की सहमति से भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने पार्टी के वरिष्ठ नेता कमल सिंह साहू को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव का काउंटडाउन शुरू, 15 निकायों और 2 नई नगर पंचायतों में बजेगा चुनावी बिगुल

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यालय में जश्न

कमल सिंह साहू की नियुक्ति की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल बन गया। भाजपा कार्यालय में उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई खिलाकर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी।

Breaking News

पार्टी ने समर्पित कार्यकर्ता को दिया सम्मान

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश भार्गव और बसंत शर्मा ने कहा कि पार्टी सदैव समर्पित, निष्ठावान और सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कमल सिंह साहू की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। संगठन को इसका फायदा मिलेगा।

ये भी पढ़ें: बेगमगंज : स्कूल में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह, एसडीओपी सोनाली बोलीं- अनुशासित स्टूडेंट्स ही मंजिल पाते हैं

'संगठन को और मजबूती मिलेगी'

भाजपा नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि कमल सिंह साहू के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जाएगी। कार्यकर्ताओं ने भी नए जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Anand Sharma
By Anand Sharma

Latest Posts