Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में राहुल के साथ दिखेंगे कमलनाथ, 2 मार्च को MP में होगी एंट्री; कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच सामने आया पहला बयान

Follow on Google News
'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में राहुल के साथ दिखेंगे कमलनाथ, 2 मार्च को MP में होगी एंट्री; कांग्रेस छोड़ने की अटकलों के बीच सामने आया पहला बयान
भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ मध्य प्रदेश से राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के मध्य प्रदेश के गुजरने के दौरान उसमें शामिल होंगे। कांग्रेस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पूर्व सीएम कमलनाथ 2 मार्च को छिंदवाड़ा से ग्वालियर पहुंचेंगे और फिर उसी दिन से यात्रा में शामिल रहेंगे। वे पूरी यात्रा के दौरान 6 मार्च तक इसी यात्रा में शामिल रहेंगे।

इन जिलों से गुजरेगी यात्रा

कांग्रेस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कमलनाथ 2 मार्च को ग्वालियर पहुंचेंगे और 6 मार्च तक यात्रा में शामिल रहेंगे। यात्रा राजस्थान से मध्य प्रदेश में मुरैना के रास्ते 2 मार्च को दाखिल होगी और छह मार्च को दोबारा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, धार और रतलाम जिलों से गुजरेगी।

कार्यकर्ताओं से किया आग्रह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने एक्स पोस्ट में कहा, "मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की अगवानी के लिए उत्साहित हैं। अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ हम सबके नेता राहुल गांधी पूरे देश में सड़कों पर उतरकर एक निर्णायक लड़ाई का ऐलान कर चुके हैं।" उन्होंने आगे कहा, मैं मध्यप्रदेश की जनता और कांग्रेस के जांबाज कार्यकर्ताओं से आग्रह करता हूं कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राहुल गांधी का संबल और साहस बनें। हम और आप मिलकर अन्याय के खिलाफ जारी इस महाअभियान को अंजाम तक पहुंचाएंगे। [embed]https://twitter.com/OfficeOfKNath/status/1760937506525090167[/embed]

बीजेपी में जाने की अटकलों पर लगा विराम

कमलनाथ हाल में उस समय चर्चा में आए जब कयास लगने लगे कि वह अपने बेटे व छिंदवाड़ा से मौजूदा सांसद नकुल नाथ के साथ भाजपा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं। अब कमलनाथ के इस बयान के बाद उनके बीजेपी में जाने की तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, कमलनाथ के लिए गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा से बुधवार को कई कांग्रेस नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन कर ली है।

जानें कहां कितने दिन रहेगी यात्रा

  • मणिपुर – 1 दिन
  • नागालैंड – 2 दिन, 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • असम – 8 दिन, 833 KM और 17 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • अरुणाचल प्रदेश – 1 दिन
  • मेघालय – 1 दिन
  • पश्चिम बंगाल – 5 दिन, 523 KM और सात जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • बिहार – 4 दिन, 425 किमी और 7 जिलों को कवर करेगी यात्रा।
  • झारखंड – 8 दिन 804 KM और 13 जिलों को कवर करेगी।
  • ओडिशा – 4 दिन, 341 KM और चार जिलों को कवर करेगी
  • छत्तीसगढ़ – 5 दिन, 536 KM और सात जिलों को कवर करेगी।
  • उत्तर प्रदेश – 11 दिन, 20 जिलों को कवर करेगी।
  • मध्य प्रदेश – 7 दिन, 698 KM और 9 जिलों को कवर करेगी।
  • राजस्थान – 1 दिन, 2 जिलों जाएगी।
  • गुजरात – 5 दिन
  • महाराष्ट्र – 5 दिन तक चलेगी, जो क्रमशः 445 किमी और 479 किमी की दूरी तय करेगी। इसका समापन 20 या 21 मार्च को मुंबई में होगा।

यात्रा का फोकस

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए कांग्रेस की नजर पूर्वोत्तर के साथ ही हिंदी पट्टी के वोटर्स पर है। इसके साथ ही एससी-एसटी (SC-ST) के लिए रिजर्व सीटों पर भी है। यात्रा 30 ऐसी लोकसभा सीटों से निकलेगी जो एससी-एसटी के लिए रिजर्व रहती हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिन सीटों से निकलेगी इसमें 13 सीटें SC के लिए और 17 सीटें ST के लिए आरक्षित हैं।

भारत जोड़ो यात्रा कर चुके हैं राहुल

इससे पहले राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक भारत जोड़ो यात्रा की थी। 145 दिनों की यह यात्रा तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर में खत्म हुई थी। तब राहुल ने 3570 किलोमीटर की यात्रा में 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया था। इस यात्रा का समापन श्रीनगर में के शेर-ए-कश्मीर क्रिकेट स्टेडियम में हुआ था। यात्रा के दौरान राहुल ने 12 सभाओं को संबोधित कर 100 से ज्यादा बैठकें की थीं। इसके साथ ही 13 प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थीं। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts