धामनोद:26 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए लूट के आरोपी, एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण

धामनोद के ग्राम कालीबावड़ी में 27 जून को हुई लूट की घटना के 26 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। इसी के चलते सैकड़ों ग्रामीण न्याय की गुहार लेकर बारिश के बीच एसपी कार्यालय धार और कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। घटना के शिकार बुजुर्ग दंपति भी गंभीर चोटों के बावजूद अधिकारियों से न्याय की मांग करने पहुंचे।
Follow on Google News
26 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए लूट के आरोपी, एसपी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण
26 दिन बाद भी नहीं पकड़े गए लूट के आरोपी

धामनोद। कालीबावड़ी  गांव में 27 जून की लूट की घटना के 26 दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों ने एसपी और कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर न्याय की मांग की। घटना के शिकार बुजुर्ग दंपति ने भी अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने गांव में पुलिस चौकी बनाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई। एसपी ने विशेष टीम गठित कर मामले की गंभीरता से जांच कराने और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।

बुजुर्ग दंपति चोरी की शिकायत लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस 

बुजुर्ग नेमीचंद राठौड़ ने एसपी सचिन शर्मा से आग्रह करते हुए कहा कि, साहब आज 26 दिन होने को आ गए और मेरे घर पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले, 'मेरे साथ मारपीट करने वाले, मेरी पत्नी का मंगलसूत्र ले जाने वाले चोर आज तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आए हैं। मैं पलंग से नहीं उठ सकता, लेकिन यह कैसी न्याय व्यवस्था है कि इंसाफ के लिए धार आना पड़ा।' ग्रामीणों ने एसपी से गांव में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को देखते हुए सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी की मांग भी की।

जापान ने बदला शाही कानून : दूर के पुरुष रिश्तेदारों को गोद लेकर बचाएंगे राजवंश, महिलाओं के नियम में भी हुए बदलाव?

कलेक्टर से नहीं हो सकी मुलाकात

इधर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे ग्रामीण मुख्य द्वार पर घंटों बुजुर्ग दंपति के साथ इंतजार करते रहे, लेकिन कलेक्टर राजीव रंजन मीणा बिना ग्रामीणों की समस्या सुने वहां से चले गए। इस दौरान बुजुर्ग दंपति भावुक हो गए और रो पड़े। उन्होंने कहा कि, मैं ऐसी स्थिति में पलंग से नहीं उठ सकता, फिर भी न्याय की गुहार लेकर धार आया हूं। यहां अफसरों का रवैया पीड़ा पहुंचाने जैसा रहा।

Breaking News

ग्रामीणों ने पुलिस चौकी की उठाई मांग

ग्राम प्रधान हंसराज चौहान ने बताया कि गांव में डर का माहौल है और ग्रामीण अपनी जान जोखिम में डालकर खुद रात में गश्त कर रहे हैं, जबकि यह जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की है। राठौड़ समाज अध्यक्ष बाबूलाल राठौड़ ने बताया कि पिछले 10 वर्षों से गांव में पुलिस चौकी की मांग की जा रही है, लेकिन आज तक चौकी नहीं बनी। उन्होंने कहा कि गांव में आए दिन ट्रैक्टर, बाइक सहित चोरी की घटनाएं हो रही हैं।

Sonam Wangchuk: सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट हुए सोनम वांगचुक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में होगा इलाज

एसपी ने दिया आश्वासन

ग्राम कालीबावड़ी के व्यापारी रामेश्वर राठौड़ ने बताया कि गांव बड़ा व्यापारिक क्षेत्र है और कुछ समय पहले उनके बेटे के साथ दिनदहाड़े करीब 70 हजार रुपए की लूट हुई थी, जिसमें उसके सिर पर 17 टांके आए थे। इसके बावजूद गांव को विशेष सुरक्षा नहीं मिल रही है। वहीं एसपी सचिन शर्मा ने कहा कि घटना के बाद वह खुद गांव गए थे। उन्होंने बताया कि धार जिले में चार नई चौकियों का प्रस्ताव है, जिनमें एक कालीबावड़ी की भी है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मामले में विशेष टीम गठित कर जांच गंभीरता से कराई जाएगी और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जाएगा।

Edited By: Rohit Sharma

Sunny Riporter
By Sunny Riporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts