Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Sonam Wangchuk:सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट हुए सोनम वांगचुक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में होगा इलाज

दिल्ली हाईकोर्ट के निर्देश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन ने उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट और इलाज से जुड़े दस्तावेज मेदांता की टीम को सौंप दिए हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट हुए सोनम वांगचुक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में होगा इलाज
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट हुए सोनम वांगचुक

नई दिल्ली। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम शिफ्ट किया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है, लेकिन पैनसाइटोपेनिया और कम पोटेशियम स्तर के कारण लगातार निगरानी जरूरी है। हाईकोर्ट ने मेदांता में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम बनाकर इलाज करने के निर्देश दिए हैं।

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल किया गया शिफ्ट  

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार शाम करीब 6:40 बजे सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि डिस्चार्ज के तुरंत बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए मेदांता अस्पताल, गुरुग्राम भेजा गया। इलाज में किसी तरह की रुकावट न आए, इसके लिए उनकी सभी मेडिकल रिपोर्ट और इलाज से जुड़े दस्तावेज मेदांता की मेडिकल टीम को सौंप दिए गए हैं। 

CG NEWS: स्टेट GST की बड़ी कार्रवाई : 10 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप में स्टील कारोबारी विजय यादव गिरफ्तार।

पैनसाइटोपेनिया  की समस्या बनी हुई है

सफदरजंग अस्पताल के अनुसार डिस्चार्ज के समय सोनम वांगचुक के जरूरी स्वास्थ्य संकेत स्थिर थे। हालांकि उन्हें पैनसाइटोपेनिया की समस्या बनी हुई है, जिसमें खून की तीनों प्रमुख कोशिकाओं की संख्या कम हो जाती है। इसके अलावा उनके शरीर में पोटेशियम का स्तर 3.4 mEq/L दर्ज किया गया। डॉक्टरों का कहना है कि इन परिस्थितियों में लगातार विशेषज्ञों की निगरानी और समय-समय पर जांच जरूरी है।

Breaking News

हाईकोर्ट ने विशेषज्ञ टीम बनाने के दिए निर्देश

इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सोनम वांगचुक को तुरंत मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने कहा था कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज होना जरूरी है। सुनवाई के दौरान एम्स और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने भी मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उनकी स्थिति की जानकारी अदालत को दी थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल हिरासत में : प्रियंका समेत कई विपक्षी नेता भी ले जाए गए

सरकार ने अस्पताल बदलने पर नहीं जताई आपत्ति

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि सरकार को सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराने पर कोई आपत्ति नहीं है। सभी पक्षों की सहमति के बाद हाईकोर्ट ने तत्काल शिफ्टिंग का आदेश दिया। साथ ही मेदांता अस्पताल को विशेषज्ञ डॉक्टरों का पैनल बनाकर उनकी सेहत पर लगातार नजर रखने और जरूरत के मुताबिक इलाज करने के निर्देश भी दिए गए।

कड़ी सुरक्षा के बीच मेदांता पहुंचे वांगचुक

सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल ले जाते समय सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। अस्पताल परिसर के अंदर और बाहर पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। अस्पताल पहुंचने के बाद उन्हें मेडिकल टीम की निगरानी में भर्ती कर लिया गया, जहां अब उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और आगे का इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की देखरेख में किया जाएगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts