🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

कमर में विस्फोटक बांधा और खुद को उड़ाया... 15 साल की बेटी की मौत, 5 लोग घायल

कर्नाटक के कलबुर्गी में घर के अंदर विस्फोट से 49 वर्षीय शख्स और उसकी 15 साल की बेटी की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, शख्स ने कमर में विस्फोटक बांधकर खुद को उड़ा लिया। हादसे में परिवार के 5 लोग गंभीर घायल हुए हैं। पुलिस पारिवारिक विवाद और विस्फोटक के स्रोत की जांच कर रही है।
Follow on Google News
कमर में विस्फोटक बांधा और खुद को उड़ाया... 15 साल की बेटी की मौत, 5 लोग घायल

कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में मंगलवार सुबह एक घर के अंदर हुए जोरदार विस्फोट से हड़कंप मच गया। हादसे में 49 वर्षीय शिवलाल बालिराम राठौड़ और उनकी 15 साल की बेटी वीरा की मौत हो गई। परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में आशंका है कि शिवलाल ने घर के अंदर विस्फोटक से धमाका किया। हालांकि, घटना की पूरी वजह और विस्फोटक के स्रोत की जांच अभी जारी है। यह घटना कलबुर्गी के अलंद तालुक स्थित मटकी टांडा की है। धमाका इतना तेज था कि घर के साथ आसपास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा। आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और घटनास्थल से जरूरी सबूत जुटाए।

घर के अंदर हुआ धमाका, पिता-बेटी की मौत

पुलिस के मुताबिक, शिवलाल मंगलवार सुबह घर पहुंचा था। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि उसने कथित तौर पर अपनी कमर पर विस्फोटक बांध रखा था और घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था। इसके बाद विस्फोट हुआ। धमाके में शिवलाल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी 15 वर्षीय बेटी वीरा ने भी दम तोड़ दिया। विस्फोट की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा। पुलिस ने पूरे इलाके की जांच की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट में किस तरह के पदार्थ या उपकरण का इस्तेमाल हुआ था।

पत्नी से चल रहा था लंबे समय से विवाद

पुलिस की शुरुआती जांच में परिवार के बीच चल रहे विवाद की बात सामने आई है। बताया गया है कि शिवलाल और उसकी पत्नी सविता शिवलाल राठौड़ के बीच लंबे समय से वैवाहिक विवाद चल रहा था। विवाद के बाद सविता अपने पति से अलग रह रही थी। वह अपनी बेटी वीरा और दो बेटों के साथ एक रिश्तेदार के घर रह रही थी। पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना से पहले शिवलाल और परिवार के बीच क्या बातचीत हुई थी और क्या इस विवाद का धमाके से कोई संबंध था।

Breaking News

पत्नी और बेटा समेत पांच लोग घायल

धमाके में शिवलाल की पत्नी सविता शिवलाल राठौड़, 19 वर्षीय बेटा प्रकाश शिवलाल राठौड़ और परिवार के रिश्तेदार घायल हुए हैं। घायलों में 30 वर्षीय सुरेखा चव्हाण, उनका 12 वर्षीय बेटा विवेक चव्हाण और नितेश भी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए कलबुर्गी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि घर के अंदर मौजूद लोगों को अचानक हुए धमाके के कारण संभलने का मौका नहीं मिला। आसपास मौजूद दो लोगों को भी मामूली चोटें आई हैं।

पुणे के पास स्टोन क्वारी में करता था काम

पुलिस की जांच में शिवलाल के काम से जुड़ी एक अहम जानकारी भी सामने आई है। बताया गया है कि वह पुणे के पास एक स्टोन क्वारी में काम करता था और चट्टानों की ब्लास्टिंग से जुड़े काम में शामिल था। इसी वजह से पुलिस अब इस पहलू की भी जांच कर रही है कि क्या उसे काम के दौरान विस्फोटकों तक पहुंच मिली थी। पुलिस को आशंका है कि धमाके में क्वारी में इस्तेमाल होने वाले किसी विस्फोटक उपकरण का इस्तेमाल किया गया हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

अतीक के बेटे आबान की कार कैसे पलटी? 6 दिन बाद सामने आया हादसे का LIVE VIDEO, ऐसे हवा में उछली गाड़ी

विस्फोटक कहां से आया, पुलिस कर रही जांच

अलंद पुलिस स्टेशन में मामले को दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शिवलाल के पास विस्फोटक कैसे पहुंचा और उसने इसे कहां से हासिल किया था। इसके अलावा घटना से पहले उसने किसी को धमाके की जानकारी दी थी या नहीं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पारिवारिक विवाद और विस्फोटक तक शिवलाल की पहुंच समेत सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है। धमाके की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। कर्नाटक के कलबुर्गी के मटकी टांडा में घर के अंदर हुए विस्फोट में 49 वर्षीय शिवलाल बालिराम राठौड़ और उनकी 15 वर्षीय बेटी वीरा की मौत हो गई। पांच लोग गंभीर घायल हैं। पुलिस पारिवारिक विवाद, विस्फोटक तक पहुंच और धमाके की वजह समेत पूरे मामले की जांच कर रही है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

icon

Latest Posts