VIDEO : कैलाश विजयवर्गीय से मिलने पहुंचे चयनित पटवारी, कहा- नौकरी से पहले लिया जाए शपथ पत्र, जांच जारी रहे लेकिन नियुक्ति में नहीं आए दिक्कत

इंदौर। पटवारी भर्ती परीक्षा घोटाले के बाद एक बार फिर चयनित पटवारी बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से मिलने पहुंचे। चयनित पटवारी ने सीएम के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा है, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वर्तमान समय में जितने भी चयनित पटवारी हैं उनसे स्टाम्प पर शपथ पत्र भरवा लिया जाए। सरकार जो जांच कर रही है वह अपने स्तर पर चलती रहे, लेकिन वर्तमान समय में जितने चयनित पटवारी हैं उन्हें आने वाले समय में उनकी नियुक्ति में कोई दिक्कत नहीं आए।





















