PlayBreaking News

हॉलीवुड ने खोया दिग्गज अभिनेता...'जुरासिक पार्क' के स्टार सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जीती थी जंग

साल 1993 में रिलीज हुई 'जुरासिक पार्क' सैम नील के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में उन्होंने डॉ. एलन ग्रांट नाम के डायनासोर विशेषज्ञ की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस किरदार की लोकप्रियता के चलते उन्होंने 'जुरासिक पार्क 3' (2001) और 'जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन' (2022) में भी इसी भूमिका को निभाया।
Follow on Google News
'जुरासिक पार्क' के स्टार सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन, कैंसर से जीती थी जंग
जुरासिक पार्क' के स्टार सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और 'जुरासिक पार्क' फिल्म से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले सैम नील का 78 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने सोशल मीडिया के जरिए इस दुखद खबर की पुष्टि की। परिवार के अनुसार, सैम नील का निधन अचानक हुआ। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि अभिनेता पहले ब्लड कैंसर से पूरी तरह उबर चुके थे। फिलहाल उनके निधन के कारण का खुलासा नहीं किया गया है। सैम नील ने अपने पांच दशक से अधिक लंबे फिल्मी करियर में कई यादगार किरदार निभाए और अपनी दमदार अदाकारी से दुनिया भर के दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई।

'जुरासिक पार्क' से मिली सबसे बड़ी पहचान

साल 1993 में रिलीज हुई 'जुरासिक पार्क' सैम नील के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही। इस फिल्म में उन्होंने डॉ. एलन ग्रांट नाम के डायनासोर विशेषज्ञ की भूमिका निभाई, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस किरदार की लोकप्रियता के चलते उन्होंने 'जुरासिक पार्क 3' (2001) और 'जुरासिक वर्ल्ड: डोमिनियन' (2022) में भी इसी भूमिका को निभाया।

ऐसा रहा सैम नील का फिल्मी सफर

सैम नील का पूरा नाम नाइजल जॉन डर्मॉट सैम नील था। उनका जन्म 14 सितंबर 1947 को उत्तरी आयरलैंड के ओमाघ में हुआ था। बचपन में उनका परिवार न्यूजीलैंड चला गया, जहां उनकी परवरिश हुई। उन्होंने 1970 के दशक में अभिनय की शुरुआत की। 'स्लीपिंग डॉग्स' (1977) से उन्हें पहली बड़ी पहचान मिली, जबकि 'माय ब्रिलियंट करियर' (1979) ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई और कई चर्चित फिल्मों व टीवी सीरीज में काम किया।

Breaking News

वो फिल्में जिन्होंने दिलाई पहचान

'जुरासिक पार्क' के अलावा सैम नील ने कई सफल फिल्मों में अभिनय किया। इनमें 'द पियानो', 'द हंट फॉर रेड अक्टूबर', 'डेड काम', 'द ओमेन 3: द फाइनल कॉन्फ्लिक्ट', 'पजेशन' और 'इवेंट होराइजन' जैसी फिल्में शामिल हैं।फिल्मों के अलावा उन्होंने 'पीकी ब्लाइंडर्स', 'द ट्यूडर्स', 'मर्लिन' और 'इन्वेज़न' जैसी लोकप्रिय टीवी सीरीज में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection : रविवार को दिखा 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा! 100 करोड़ के करीब पहुंचा आकड़ा

ब्लड कैंसर को दी थी मात

साल 2023 में सैम नील ने खुलासा किया था कि उन्हें एंजियोइम्यूनोब्लास्टिक टी-सेल लिम्फोमा नाम का दुर्लभ ब्लड कैंसर हुआ था। उन्होंने कीमोथेरेपी और अन्य आधुनिक उपचार के जरिए इस बीमारी पर जीत हासिल की थी। इलाज के बाद उन्होंने अपनी बीमारी के अनुभव सार्वजनिक किए, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़ सके।

अभिनय के साथ खेती से भी था लगाव

सैम नील अभिनय के अलावा न्यूजीलैंड में 'टू पैडॉक्स' नाम का अपना वाइनयार्ड भी चलाते थे। उन्हें खेती, प्रकृति और जानवरों से खास लगाव था। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने फार्म और वहां के जीवन की झलकियां साझा करते थे। उनके निधन से हॉलीवुड और दुनिया भर के सिनेमा प्रेमियों ने एक ऐसे अभिनेता को खो दिया, जिसकी अदाकारी लंबे समय तक याद की जाएगी।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts