Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Dhamaal 4 Box Office Collection : रविवार को दिखा 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा! 100 करोड़ के करीब पहुंचा आकड़ा

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धमाल 4' की कमाई लगातार बढ़ रही है। पहले तीन दिनों में भारत में करीब 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ रुपये से आगे निकल चुका है। चौथे दिन की शुरुआती कमाई को मिलाकर फिल्म भारत में लगभग 68 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।
रविवार को दिखा 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा! 100 करोड़ के करीब पहुंचा आकड़ा
100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही फिल्म धमाल- 4

एंटरटेनमेंट डेस्क। अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की है। लंबे समय बाद 'धमाल' फ्रेंचाइजी की वापसी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था और यही उत्साह सिनेमाघरों में भी देखने को मिला। फिल्म ने पहले दिन करीब 14 करोड़ रुपये की कमाई की। दूसरे दिन कमाई में जबरदस्त उछाल आया और फिल्म ने करीब 22.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रविवार को भी फिल्म की रफ्तार बनी रही और तीसरे दिन लगभग 28.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पहले वीकेंड का घरेलू नेट कलेक्शन करीब 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

दर्शकों को खूब पसंद आ रही धमाल की कॉमेडी

फिल्म को परिवार के साथ देखने लायक एंटरटेनर बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग फिल्म की कॉमिक टाइमिंग, मजेदार डायलॉग और पुराने 'धमाल' वाले अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। अजय देवगन, अरशद वारसी, रितेश देशमुख और बाकी स्टार कास्ट की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब हंसा रही है। यही वजह है कि पहले दिन के मुकाबले दूसरे और तीसरे दिन टिकट बिक्री में बड़ा इजाफा देखने को मिला। वीकेंड पर कई सिनेमाघरों में शो हाउसफुल भी रहे।

Breaking News

100 करोड़ क्लब की तरफ बढ़ रही फिल्म

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धमाल 4' की कमाई लगातार बढ़ रही है। पहले तीन दिनों में भारत में करीब 65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करने के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 90 करोड़ रुपये से आगे निकल चुका है। चौथे दिन की शुरुआती कमाई को मिलाकर फिल्म भारत में लगभग 68 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। अगर यही रफ्तार बनी रही तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है।

क्यों मिल रहा है इतना अच्छा रिस्पॉन्स?

फिल्म की सफलता के पीछे सबसे बड़ी वजह इसकी हल्की-फुल्की कॉमेडी और पूरी फैमिली के लिए मनोरंजन है। पिछले कुछ समय में बड़े पर्दे पर ऐसी कॉमेडी फिल्में कम देखने को मिली थीं। ऐसे में दर्शकों को 'धमाल 4' एक फ्रेश एंटरटेनमेंट पैकेज लग रही है। इसके अलावा 'धमाल' फ्रेंचाइजी की पुरानी लोकप्रियता का भी फिल्म को पूरा फायदा मिल रहा है। पुराने किरदारों की वापसी ने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: 'हमारी अम्मा हमेशा...' दिग्गज संगीतकार प्यारेलाल की पत्नी का निधन, 78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

आने वाले दिनों में कैसी रहेगी कमाई?

फिल्म की असली परीक्षा अब वीकडेज यानी सोमवार से शुरू होगी। हालांकि शुरुआती ट्रेंड को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि 'धमाल 4' पहले हफ्ते में शानदार कारोबार कर सकती है। अगर दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स और वर्ड ऑफ माउथ इसी तरह बना रहा तो फिल्म आसानी से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर 'धमाल 4' की रफ्तार मजबूत नजर आ रही है और मेकर्स को आने वाले दिनों में भी अच्छी कमाई की उम्मीद है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts