Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जुन्नारदेव में ज्वेलर्स की दुकान से महिला 20 हजार नकद चुराकर फरार

छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव स्थित स्वर्णदीप ज्वेलर्स में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई। खरीदारी के बहाने आई दो महिलाओं ने मौके का फायदा उठाकर करीब 20 हजार रुपये चोरी कर लिए। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्ध महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
जुन्नारदेव में ज्वेलर्स की दुकान से महिला 20 हजार नकद चुराकर फरार
छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव में ज्वेलर्स दुकान में मौजूद इस महिला पर नकदी चुराने का आरोप है।

छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव के स्वर्णदीप ज्वेलर्स प्रतिष्ठान में दिनदहाड़े चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार दोपहर में दो महिलाएं सामान खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचीं। इसी दौरान उनकी एक साथी महिला दुकान में आभूषण देख रही थी। बताया जा रहा है कि आभूषण देख रही महिला के पास रखे लगभग 20 हजार रुपए पर एक महिला ने मौका पाकर हाथ साफ कर दिया और दूसरी महिला के साथ वहां से निकल गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें: शादी और गिफ्ट को लेकर झगड़ा, दोस्त ने युवती को पुल से नदी में धक्का दिया; नागपुर की वारदात

/img/89/1785924678655

वायरल वीडियो के बाद  महिला की  तलाश

घटना के बाद दुकान संचालक एवं संबंधित लोगों ने महिलाओं की तलाश शुरू की, अभी तक महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी है। वायरल वीडियो के आधार पर महिलाओं की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की सूचना पुलिस जुन्नारदेव पुलिस थाने में दी गई है जिसके बाद पुलिस संदिग्ध महिलाओं की तलाश कर रही है पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर महिलाओं के संबंध में की सभी जानकारी होने पर पुलिस की जानकारी देने की बात कही है। 

ये भी पढ़ें: Janjgir Champa : 48 घंटे में मंदिर चोर गैंग बेनकाब: 3 मंदिरों से 16.60 लाख की चोरी, पूरा माल बरामद, 3 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...Read More

Latest Posts