Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शादी और गिफ्ट को लेकर झगड़ा,दोस्त ने युवती को पुल से नदी में धक्का दिया; नागपुर की वारदात

महाराष्ट्र के नागपुर में शादी, दोस्ती और गिफ्ट को लेकर हुए विवाद के बाद 29 वर्षीय अश्विनी डे की नदी में गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके दोस्त आशीष मनपिया को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
दोस्त ने युवती को पुल से नदी में धक्का दिया; नागपुर की वारदात
एक दोस्त ने युवती को पुल से नदी में धक्का दे दिया।

महाराष्ट्र के नागपुर से फ्रेंडशिप डे के दिन एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, 29 वर्षीय अश्विनी सुरेश डे की मौत उस समय हो गई, जब उसके दोस्त ने कथित तौर पर उसे पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच दोस्ती, शादी और फ्रेंडशिप डे पर गिफ्ट को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी युवक आशीष मनपिया को गिरफ्तार कर लिया है।

फ्रेंडशिप डे पर मिलने पहुंचा था आरोपी

यह घटना नागपुर के कन्हान थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, रविवार को फ्रेंडशिप डे के मौके पर आशीष मनपिया अश्विनी सुरेश डे के घर पहुंचा था। दोनों ने कुछ समय साथ बिताया, लेकिन रात होते-होते किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी शुरू हो गई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, दोनों के बीच दोस्ती, शादी और फ्रेंडशिप डे के गिफ्ट को लेकर मतभेद हुआ। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पुराने रेलवे पुल की ओर पहुंच गए।

पुलिस का दावा- गुस्से में नदी में धक्का दिया

पुलिस का आरोप है कि पुराने रेलवे पुल पर बहस के दौरान आशीष मनपिया ने गुस्से में अश्विनी को पुल से नीचे नदी में धक्का दे दिया। नदी में गिरने से उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

CCTV, मोबाइल लोकेशन और गवाहों से आरोपी तक पहुंची पुलिस

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके साथ ही मोबाइल फोन की लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की गई। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की। इन सभी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और नागपुर के ऑटोमोबाइल चौक इलाके से आशीष मनपिया को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

Breaking News

आरोपी और मृतका, दोनों पर पहले से दर्ज हैं केस

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी आशीष मनपिया के खिलाफ पहले से करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, पुलिस के अनुसार मृतका अश्विनी सुरेश डे के खिलाफ भी दो मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौजूदा मामले की जांच केवल उपलब्ध साक्ष्यों और घटना से जुड़े तथ्यों के आधार पर की जा रही है।

'ईसाई स्कूलों में भी प्रार्थना के दौरान वंदे मातरम् गाया जाता है'... मदरसा विवाद पर कलकत्ता हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

जांच में जुटी पुलिस, विवाद की असली वजह तलाश रही

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर विवाद किस कारण इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया। जांच एजेंसियां यह भी पता कर रही हैं कि यह घटना अचानक गुस्से में उठाया गया कदम थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण भी था। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts