Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर का ओवैसी को खुला चैलेंज, कहा- तुम्हारे लिए तो केवल नागा ही काफी

Follow on Google News
जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर का ओवैसी को खुला चैलेंज, कहा- तुम्हारे लिए तो केवल नागा ही काफी
भोपाल। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने भोपाल में हिंदू राष्ट्र और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर कट्टरपंथियों को खुला चैंलेंज दिया है। ओवैसी को खुला चैलेंज दिया कि उनके लिए केवल नागा ही काफी हैं। नवल गिरी महाराज यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि सरकार हमे इशारा करें हम बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा करेंगे। उन्होंने कहा कि जो जय श्रीराम और वंदे मातरम बोलेगा वहीं भारत में रह पाएगा। विकास शांत बैठा हुआ है सारे हिंदुओं ये भी देख लो।

हम जातियों में बांटे गए, इसलिए सिमट गए : नवल गिरी महाराज

बांग्लादेश की स्थिति पर जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने कहा कि पूरे विश्व के हिंदुओं को एक हो जाना चाहिए। हम जातियों में बांटे गए हैं, इसलिए सिमट गए। अभी बंगलादेश में जो हो रहा है, शांति से सब देख रहे हैं। अखाड़ा परिषद और नागा परिषद हिंदुओं की सुरक्षा के लिए तैयार है। नवल गिरी महाराज ने बांग्लादेश से जो मुसलमान भारत आ रहे हैं उन्हें घुसपैठिया बताया। https://youtu.be/KGdqfUdlXQ0

बीजामंडल और ओवैसी के बयान पर साधा निशाना

जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने बीजामंडल और ओवैसी के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीजामंडल हो या फिर ताजमहल, सब मंदिर हैं। ओवैसी को खुला चैलेंज है, तुम्हारे लिए केवल नागा ही काफी हैं। भारत में कहीं भी मस्जिद नहीं थी, केवल थोपे गए हैं, भारत में सिर्फ मंदिर थे और हैं।

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर कही ये बात

वक्फ संशोधन कानून पर महामंडलेश्वर ने कहा कि वक्फ बोर्ड सबसे ज्यादा संपत्ति पर कब्जा करके बैठा है। वक्फ संशोधन कानून से पता तो चलेगा कि कितनी संपत्ति पर कब्जा है। जनसंख्या नियंत्रण कानून पर पीएम मोदी पर पूरी आशा है की कानून बनेगा। हिंदुओं से अपील है कि अगर वो 4 करते हैं तो हम भी 4 पैदा करें। एक समान कानून होना चाहिए। अगर जनसंख्या नियंत्रण कानून नहीं आएगा, तो भारत की स्थिति बहुत दयनीय हो जाएगी।

देश में सनातनी और हिंदूवादी सरकार

महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से अपील करते हुए कहा कि एमपी में गौ की स्थिति दयनीय है। हाईवे पर गाय माता बैठी है। सरकार को सोचना चाहिए। सनातनी और हिंदूवादी सरकार है। ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : डोडा में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना का कैप्टन शहीद, एक आतंकी घायल, सर्च ऑपरेशन जारी
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts