Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जज तय नहीं करेंगे कि सच्चा भारतीय कौन है... सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

Follow on Google News
जज तय नहीं करेंगे कि सच्चा भारतीय कौन है... सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर प्रियंका गांधी का पलटवार

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सेना पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी पर अब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मंगलवार को संसद परिसर में कहा, "हम माननीय जजों का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन वे यह तय नहीं कर सकते कि सच्चा भारतीय कौन है।"

सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का कर्तव्य

प्रियंका गांधी ने कहा, "मेरा भाई कभी सेना के खिलाफ नहीं बोल सकता, वो सेना का सम्मान करता है। उसकी बातों का गलत मतलब निकाला गया है। विपक्ष के नेता का कर्तव्य है कि वह सरकार से सवाल पूछे।"

क्या है मामला

दरअसल, राहुल गांधी ने 16 दिसंबर 2022 को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कहा था कि चीन ने भारत की 2000 वर्ग किमी जमीन कब्जा ली है, 20 जवान शहीद हुए और अरुणाचल में हमारे सैनिकों को पीटा गया, लेकिन इस पर कोई बात नहीं कर रहा।"

इसी बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने 4 अगस्त को सुनवाई के दौरान टिप्पणी की थी कि सच्चा भारतीय ऐसा बयान नहीं देगा। आपको यह जानकारी कैसे मिली?

ये भी पढ़ें: भारत पर ट्रंप की धमकी पर भड़के संजय राउत, बोले- अमेरिका या रूस के किसी नेता ने पहले कभी ऐसा नहीं कहा

पीएम मोदी बोले- सुप्रीम कोर्ट की बड़ी फटकार

इस मुद्दे पर एनडीए की संसदीय बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट की इससे बड़ी फटकार और कोई नहीं हो सकती।"

Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts