Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में जेपी नड्डा : सीधी में की जनसभा, बोले- घमंडिया गठबंधन में सब भ्रष्टाचारी इकट्‌ठा हो गए; कांग्रेस ने लंबे समय तक भाई-भाई को बांटा

Follow on Google News
MP में जेपी नड्डा : सीधी में की जनसभा, बोले- घमंडिया गठबंधन में सब भ्रष्टाचारी इकट्‌ठा हो गए; कांग्रेस ने लंबे समय तक भाई-भाई को बांटा
सीधी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा शुक्रवार (12 अप्रैल) को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। यहां उन्होंने सीधी लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी डॉ. राजेश मिश्र के समर्थन में बहरी सिंहावल में चुनावी सभा की संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने देश के विकास के अलावा कांग्रेस समेत इंडी गठबंधन की सभी पार्टियों के भ्रष्टाचार पर जमकर प्रहार किए। उन्होंने कहा कि, I.N.D.I. घमंडिया गठबंधन में सभी भ्रष्टाचारी एक जगह इकट्‌ठा हो गए। इनके आधे नेता बेल पर हैं या जेल में हैं।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का संबोधन

  • पहले राजनीति लोगों को बांटकर होती थी। कांग्रेस ने लंबे समय तक भाई-भाई को बांटा। वोटबैंक की राजनीति की, फिर वोट लेने के बाद सरकार किसी जाति, समुदाय या वर्ग की बन जाती थी, वह सबकी सरकार नहीं होती थी। लेकिन मोदी जी ने पिछले 10 वर्षों में भारत की राजनीति की परिभाषा बदल डाली है। अब राजनीति होगी, तो केवल विकास और रिपोर्ट कार्ड की होगी।
  • आज दुनिया में अमेरिका जैसे देश की भी आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। आज सारे यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया की भी आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। लेकिन IMF को सबसे सुनहरा भविष्य भारत का दिख रहा है। आज भारत 11वें से 5वें नंबर की अर्थव्यवस्था बन चुका है। अब मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 2027 तक भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
  • मोदी जी ने पिछले 10 साल में गांव, गरीब, वंचित, पीड़ित, शोषित, दलित, युवा, महिला और किसान सबकी चिंता की है, सबको आगे बढ़ाया है।
  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूरे देश में 11 करोड़ 30 लाख कनेक्शन दिए गए। जिनमें से 55 लाख कनेक्शन मध्य प्रदेश में और 1.60 लाख कनेक्शन यहां सीधी में दिए गए।
  • प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के 10 करोड़ 74 लाख परिवारों, यानी 55 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत योजना के तहत हर वर्ष 5 लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी है।
  • ये घमंडिया गठबंधन वाले बौखला गए हैं, इनको हार सामने दिख रही है। बौखलाहट में ये मोदी जी को पता नहीं क्या-क्या गालियां दे रहे हैं। कल मीसा भारती ने कहा कि 'हमारी सरकार आएगी तो हम मोदी जी को जेल भेज देंगे।' मोदी जी 12 साल मुख्यमंत्री रहे और 10 साल से प्रधानमंत्री हैं, उन पर एक भी दाग नहीं है और ये लोग उनके लिए इस तरह की भाषा का प्रयोग करते हैं।
  • आज दुनिया में अमेरिका जैसे देश की भी आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। आज सारे यूरोप, जापान और ऑस्ट्रेलिया की भी आर्थिक स्थिति लड़खड़ा रही है। लेकिन IMF को सबसे सुनहरा भविष्य भारत का दिख रहा है।
  • मोदी जी ने पुलवामा की घटना के 10 दिन के अंदर पाकिस्तान के भीतर भारत विरोधी कैंप पर एयर स्ट्राइक कर भारत विरोधियों का अंत कर दिया।

मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर पहले चरण में चुनाव

  • मध्य प्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों पर नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। भाजपा ने अपने कैंडिडेट घोषित कर दिए हैं, जबकि कांग्रेस ने सिर्फ सीधी, मंडला और छिंदवाड़ा के लिए अपने कैंडिडेट ही बताए हैं।
  • सीधी और मंडला की लोकसभा सीट पर टिकट की जानकारी साफ मिल गई है। सीधी सीट में भाजपा से डॉ. राजेश मिश्रा तो कांग्रेस ने पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा गया है।
  • मंडला सीट पर भाजपा ने फग्गन सिंह कुलस्ते तो कांग्रेस ने ओमकार सिंह मरकाम को उतारा है।
  • छिंदवाड़ा में भाजपा ने नकुलनाथ वहीं, कांग्रेस ने बंटी साहू को मौका दिया है।
  • इसी के साथ बालाघाट, शहडोल और जबलपुर में कांग्रेस के प्रत्याशियों का ऐलान होना बाकी है। बीजेपी ने शहडोल में हिमाद्री सिंह, बालाघाट में भारती पारधी और जबलपुर में आशीष दुबे को टिकट दिया।

MP में चार चरणों में वोटिंग

तारीख सीट की संख्या सीट का नाम
19 अप्रैल 6 सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा
26 अप्रैल 7 टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद
7 मई 8 मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़, बैतूल
13 मई 8 देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन, खंडवा

चार महीने में करीब 3 लाख वोटर्स बढ़े

मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे। इस तरह 4 महीने में 3 लाख कुल वोटर्स बढ़ चुके हैं। कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts