Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

महाकाल की शरण में जेपी नड्डा : CM शिवराज के साथ की पूजा-अर्चना, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंदौर में हुआ स्वागत

महाकाल की शरण में जेपी नड्डा : CM शिवराज के साथ की पूजा-अर्चना, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंदौर में हुआ स्वागत
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पत्नी के साथ आज उज्जैन पहुंचे। बाबा महाकाल के दर्शन किए। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बाबा के दर्शन किए। ये भी पढ़ें: Women’s Day : MP की जोधइया बाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित, बैगा चित्रकारी को दुनिया में दिलाई है पहचान https://twitter.com/psamachar1/status/1501141672188465152?t=coPVgGTKfkkdiACmXh9Jzg&s=08

जगह-जगह उनका जोरदार हुआ स्वागत

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को इंदौर पहुंचे। उनका स्वागत करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद शंकर लालवानी, प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा के साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। चार्टर प्लेन के लैंड करते ही सीधे वे रैली के लिए ओपन जीप सेल निकले। इस दौरान जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत हुआ। इसके बाद वे उज्जैन के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए।

स्वागत और वंदन देखकर मन अभिभूत है : नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माता अहिल्याबाई जी की नगरी इंदौर, मध्य प्रदेश पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत और वंदन देखकर मन अभिभूत है। ये भी पढ़ें: MP में आज ट्रैफिक की बागडोर संभालेंगी महिला पुलिस, नरोत्तम मिश्रा बोले- ड्यूटी तैनाती के फोटो और अपने अनुभव भेजे

सीएम शिवराज ने किया स्वागत

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद जेपी नड्डा का मप्र आगमन पर मां अहिल्याबाई की नगरी इंदौर में विमानतल पर आत्मीय स्वागत- अभिनंदन किया। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...

Latest Posts