Women's Day : MP की जोधइया बाई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित, बैगा चित्रकारी को दुनिया में दिलाई है पहचान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन के दरबार हाल में मप्र के उमरिया जिले की अंतर्राष्ट्रीय बैगा चित्रकार जोधइया बाई बैगा को सम्मानित किया। जोधइया बाई बैगा को महिला शक्तिकरण पुरस्कार से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सम्मानित किया है।
ये भी पढ़ें: MP में आज ट्रैफिक की बागडोर संभालेंगी महिला पुलिस, नरोत्तम मिश्रा बोले- ड्यूटी तैनाती के फोटो और अपने अनुभव भेजे
पुरस्कार समारोह में उदघोषिका ने इस बात की घोषणा की कि जोधइया बाई बैगा ने न सिर्फ उत्कृष्ट बैगा चित्रकारी को दुनिया में पहचान दिलाई है, बल्कि उन्होंने बैगा चित्रकारी को विलुप्त होने से भी बचाया है। राष्ट्रपति भवन में इस तरह की घोषणा निश्चित तौर पर न सिर्फ जोधइया बाई बैगा के लिए गर्व का विषय है, बल्कि उमरिया जिले के लिए भी यह गौरव की बात है।
ये भी पढ़ें: आज महिलाओं के सुरक्षा घेरे में हैं CM शिवराज, 100 निर्भया बाइक्स को दिखाई हरी झंडी; बोले- 600 वाहन और देंगे
मप्र मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विलुप्त होती बैगा चित्रकला को अपने कौशल से वैश्विक पहचान दिलाने वाली उमरिया जिले की जोधइया बाई बैगा को महामहिम राष्ट्रपति द्वारा "नारी शक्ति पुरस्कार" से सम्मानित होने पर बहुत-बहुत बधाई और अभिनंदन। आप नारी शक्ति की अद्भुत मिसाल और समस्त महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।


मप्र और उमरिया जिले के लिए गौरव की बात है
महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत: सीएम









