Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP में बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून, भोपाल में बनेगा मीडिया सेंटर, पत्रकारों की सम्मान निधि को किया दो गुना

Follow on Google News
MP में बनेगा पत्रकार सुरक्षा कानून, भोपाल में बनेगा मीडिया सेंटर, पत्रकारों की सम्मान निधि को किया दो गुना
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज सीएम हाउस में आयोजित ‘पत्रकार समागम' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के हित में कई घोषणाएं कीं। सीएम ने कहा कि प्रदेश में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए एक समिति गठित होगी, जिसके सुझावों के आधार पर राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा। साथ ही भोपाल के मालवीय नगर में स्टेट मीडिया सेंटर भी बनाया जाएगा।

सीएम बोले- चुनाव के बाद भी 'हम' ही रहने वाले हैं

सीएम ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए एक समिति गठित होगी, जिसमें वरिष्ठ पत्रकारों को भी सदस्य बनाया जाएगा। समिति के सुझावों के आधार पर राज्य में ये कानून बनाया जाएगा। पत्रकारों से चर्चा के दौरान सीएम ने दावा किया कि चुनाव के बाद भी ‘हम' ही रहने वाले हैं, लेकिन ये सब प्रावधान चुनाव के पहले ही पूरे कर लिए जाएंगे, बाद में इसे आगे बढ़ाने का काम भी ‘हम' ही करेंगे।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा नया पत्रकार भवन

सीएम ने कहा कि राजधानी भोपाल में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस नया पत्रकार भवन बनाया जाएगा। इसे स्टेट मीडिया सेंटर का दर्जा दिया जाएगा। स्टेट मीडिया सेंटर में प्रेस कांफ्रेंस के लिए सभागार की व्यवस्था रहेगी। पत्रकार बंधुओं के बैठने एवं चर्चा करने की व्यवस्था, लाइब्रेरी, कैंटीन सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

पत्रकारों की सम्मान निधि को बढ़ाया

सीएम ने चौहान ने कहा कि वरिष्ठ और बुजुर्ग पत्रकारों की सम्मान निधि बढ़ाकर 20 हजार रुपए की जा रही है। सम्मान निधि पाने वाले पत्रकारों का स्वर्गवास होने पर परिवार को 8 लाख रुपए की एकमुश्त सहायता राशि देंगे। अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों को आवास ऋण अनुदान योजना में सीमा बढ़ाकर 30 लाख रुपए की जाएगी। पत्रकारों के बच्चों की शिक्षा के लोन के लिए 5 प्रतिशत अनुदान 5 साल के लिए राज्य सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमा कंपनी की ओर से बढ़ाई गई प्रीमियम की राशि राज्य सरकार वहन करेगी। 65 साल से अधिक के पत्रकारों और उनके जीवनसाथी का बीमा प्रीमियम सरकार वहन करेगी। बीमा आवेदन की तारीख बढ़ा कर 25 सितंबर कर दी गई है। अधिमान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए सामान्य और गंभीर बीमारियों में आर्थिक सहायता का प्रावधान बढ़ाया जाएगा। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts