Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

LPG की कालाबाजारी!जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार को घेरा, कांग्रेस बनाएगी निगरानी समितियां

मध्यप्रदेश के कई शहरों में इन दिनों गैस सिलेंडर की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़े तनाव और सप्लाई चेन प्रभावित होने के कारण कमर्शियल गैस सिलेंडर की उपलब्धता पर असर पड़ा है।
जीतू पटवारी ने केंद्र सरकार को घेरा, कांग्रेस बनाएगी निगरानी समितियां
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्यप्रदेश में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हालात और सप्लाई प्रभावित होने के कारण देश और प्रदेश में गैस संकट की स्थिति बन रही है जिसका असर आम लोगों और छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। पटवारी ने आशंका जताई कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो आने वाले दिनों में गैस के साथ पेट्रोल और डीजल की कालाबाजारी भी बढ़ सकती है।

    कई शहरों में कमर्शियल गैस की किल्लत

    प्रदेश के कई जिलों में पिछले दो दिनों से कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित बताई जा रही है। राजधानी भोपाल के साथ शिवपुरी, रतलाम और नरसिंहपुर जैसे जिलों में होटल और रेस्टोरेंट संचालक गैस की कमी से जूझ रहे हैं। कारोबारियों का कहना है कि सिलेंडर समय पर नहीं मिलने से कामकाज प्रभावित हो रहा है और अगर स्थिति जल्दी नहीं सुधरी तो व्यवसाय चलाना मुश्किल हो सकता है।

    शादी समारोहों पर भी असर

    गैस की कमी का असर उन परिवारों पर भी पड़ रहा है जहां शादी-ब्याह या बड़े समारोह आयोजित हो रहे हैं। कई जगह हलवाइयों को पर्याप्त सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं जिससे भोजन व्यवस्था को लेकर परेशानी सामने आ रही है।

    एजेंसियों के बाहर लगी कतारें

    कुछ जिलों से ऐसी तस्वीरें भी सामने आई हैं जहां लोग गैस एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। कई जगह एजेंसी संचालकों का कहना है कि सिलेंडर केवल डिजिटल बुकिंग के आधार पर ही दिए जा रहे हैं।

    Uploaded media

    भोपाल में भी सुबह से ही लोग गैस एजेंसियों के बाहर कतारों में खड़े नजर आए लेकिन सीमित स्टॉक के कारण कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ा।

    कालाबाजारी का जताया डर

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि अगर गैस की आपूर्ति जल्द सामान्य नहीं हुई तो बाजार में कालाबाजारी बढ़ने का खतरा है। ऐसे हालात में अक्सर मुनाफाखोरी बढ़ जाती है और इसका सीधा असर आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ता है।

    ये भी पढ़ें: Commercial LPG Crisis : भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता

    कांग्रेस बनाएगी निगरानी समितियां

    कांग्रेस ने इस मुद्दे को लेकर ब्लॉक स्तर पर निगरानी समितियां बनाने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि ये समितियां गैस और ईधन से जुड़ी समस्याओं पर नजर रखेंगी और लोगों की परेशानियों को प्रशासन तक पहुंचाने का काम करेंगी ताकि जल्द समाधान निकाला जा सके।

    Dr. Sumit  Shrivastava
    By Dr. Sumit Shrivastava

    सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...

    Latest Posts