Commercial LPG Crisis :भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता

राजधानी भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिलने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी शुरू हो गई है। दरअसल, गैस एजेंसियों से सिलेंडर नहीं मिलने से अब छोटे रेस्टोरेंट चलाने वालों के सामने तो रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो जाएगा।
Follow on Google News
भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर मिलने में परेशानी, रेस्टोरेंट-होटल संचालकों की बढ़ी चिंता
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    भोपाल।इजरायल-अमेरिका-ईरान युद्ध के चलते देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई सीमित कर दी गई है। इस वजह से राजधानी भोपाल में होटल और रेस्टोरेंट संचालक कमर्शियल गैस सिलेंडर की कमी से परेशान हैं। शहर के कई इलाकों में  मंगलवार से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं, जिसके कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि नियमित आपूर्ति नहीं होने से उन्हें भोजन बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर संचालकों को ब्लैक में महंगे दामों पर सिलेंडर खरीदने की मजबूरी भी बताई जा रही है। इससे उनकी लागत बढ़ रही है और मुनाफे पर असर पड़ रहा है।

    प्रशासन समस्या का समाधान करे

    एक होटल संचालक के अनुसार अनुसार एक कमर्शियल सिलेंडर सामान्यतः दो से तीन दिन तक चलता है, लेकिन अब नया सिलेंडर नहीं मिलने से कामकाज बाधित हो रहा है। कुछ छोटे होटल और ढाबों को तो अस्थायी रूप से काम कम करना पड़ा है। रेस्टोरेंट व्यवसाइयों ने बताया कि गैस एजेंसियों और प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द ही नियमित आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो होटल और रेस्टोरेंट का संचालन करना मुश्किल हो जाएगा। वहीं गैस एजेंसियों के संचालकों का कहना है कि मांग अधिक होने और आपूर्ति में थोड़ी देरी के कारण स्थिति बनी है।

    सिलेंडर कैसे अरेंज करेंगे समझ नहीं आ रहा

    पहले आसानी से कमर्शियल गैस सिलेंडर मिल जाते थे। 9 मार्च की रात से ही बहुत समस्या आ रही है, समझ नहीं आ रहा था होटल खुलेगा कि नहीं। सिलेंडर कैसे अरेंज करेंगे समझ नहीं आ रहा था। कुछ लोग ब्लैक कर रहे हैं। 1800 रुपए का सिलेंडर 2200 रुपए में मिल रहा है। बड़े शहरों में 50 प्रतिशत होटल बंद हो चुके हैं, भोपाल में अभी चल रहे हैं। अभी देख रहे हैं। कलेक्टर कुछ मीटिंग कर रहे हैं। इतने सारे होटल बंद नहीं कर सकते हैं। कुछ न कुछ समाधान निकलेगा।

    रोहित शर्मा, संचालक, शर्मा भोजनालय, भोपाल

    हम परेशान हैं, ग्राहकी खराब हो चुकी है

    कमर्शियल गैस सिलेंडरों की बहुत समस्या चल रही है। हम बहुत परेशान हैं। हमारी ग्राहकी खराब हो चुकी है। हमें रोज एक कमर्शियल गैस सिलेंडर लगता है। सिलेंडर अब मिल नहीं रहे हैं। सुबह से एजेंसियों के चक्कर लगा रहे हैं। आज सिलेंडर नहीं दिया, कल तक का बोला है, अगर  नहीं दिया तो बंद करेंगे, इसके सिवाय कोई और चारा नहीं है।

    सन्नी, संचालक साईं साउथ इंडियन स्टॉल, भोपाल

    Naresh Bhagoria
    By Naresh Bhagoria

    नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts