Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झीरम पर कांग्रेस का बड़ा मंथन, राजीव भवन में जुटे दिग्गज, फैसले के बाद अब आगे की रणनीति पर नजर

NIA कोर्ट के फैसले के बाद कांग्रेस की अहम बैठक, शहीद परिवारों और घायलों से भी होगी चर्चा,झीरम घाटी मामले में NIA कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आज राजीव भवन में अहम बैठक बुलाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता, झीरम शहीदों के परिजन, घटना में घायल लोग और विधि विशेषज्ञ शामिल हुए ।
झीरम पर कांग्रेस का बड़ा मंथन, राजीव भवन में जुटे दिग्गज, फैसले के बाद अब आगे की रणनीति पर नजर

प्रेम कुमार, रायपुर: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज अहम बैठक हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में झीरम मामले से जुड़े कानूनी और राजनीतिक पहलुओं पर विस्तृत मंथन किया जा रहा है। हाल में NIA की विशेष अदालत द्वारा मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड सुनाए जाने के बाद कांग्रेस की यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 

/img/129/1789813840279

बैठक में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी

बैठक में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी के प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू समेत अन्य पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें: स्कूल में अचानक गिरा छत का प्लास्टर, शिक्षक घायल,बाल-बाल बचे बच्चे, जर्जर भवन पर उठे सवाल

पीड़ित पक्ष की बात भी होगी अहम

झीरम घटना में शहीद हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं के परिजनों के साथ-साथ घटना में घायल हुए लोगों को भी बैठक में शामिल किया जा रहा है। कांग्रेस की ओर से मामले से जुड़े पक्षों और पीड़ित परिवारों की बात सुनने के साथ आगे की कार्रवाई को लेकर चर्चा की गई। 

अब कानूनी पहलू पर फोकस

बैठक में विधि विशेषज्ञ भी शामिल होकर झीरम मामले से जुड़े कानूनी पहलुओं पर अपनी रायरखा गया । हालिया अदालत के फैसले के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया, उपलब्ध विकल्पों और मामले में उठाए जा रहे सवालों पर चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें: बालोद में कर्मचारियों से भरी बस बेकाबू होकर पलटी, 1 की मौत, 20 से ज्यादा घायल

NIA कोर्ट के फैसले से फिर तेज हुई सियासत

जगदलपुर की NIA विशेष अदालत ने सितंबर 2026 में झीरम घाटी हत्याकांड मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इसके बाद कांग्रेस ने फैसले और जांच से जुड़े कुछ पहलुओं पर सवाल उठाए हैं, जबकि भाजपा नेताओं ने अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस की आपत्तियों पर पलटवार किया है। 

/img/129/1789813950652

 

बैठक से क्या निकलेगा, आज रहेगा फोकस

राजीव भवन में होने वाली इस बैठक का सबसे अहम पहलू कांग्रेस की आगे की रणनीति होगी। पार्टी झीरम मामले में कानूनी स्तर पर किस दिशा में आगे बढ़ेगी और शहीद परिवारों से जुड़े मुद्दों को किस तरह उठाएगी, इस पर बैठक के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकती है।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस में 36 नेताओं की वापसी पर मंथन, जोगी परिवार पर फैसला फिर टला

झीरम पर फिर आमने-सामने सियासत

झीरम मामले में अदालत के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फैसले तथा जांच के कुछ पहलुओं पर सवाल उठाए हैं। वहीं भाजपा नेताओं ने कांग्रेस से जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्य सामने रखने को लेकर सवाल किए हैं। 

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts