Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

झारखंड में भीषण सड़क हादसा : पेड़ से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौके पर ही मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी

Follow on Google News
झारखंड में भीषण सड़क हादसा : पेड़ से टकराकर स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, 5 लोगों की मौके पर ही मौत; शादी समारोह से लौट रहे थे सभी
गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार पेड़ से टकरा गई, हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो बच्चों सहित पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 10 लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उसी दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में शनिवार तड़के करीब तीन बजे हादसा हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, यह घटना देर रात तीन बजे बिरनी थाना क्षेत्र के बाघमारा लुकैया में हुई। स्कॉर्पियो में सवार होकर सभी लोग बिरनी के थोरिया से स्कॉर्पियो से गिरिडीह के टिकोडीह गए हुए थे। रात में लौटते समय स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई, घटना के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। गिरिडीह के उप प्रखंड पुलिस अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि, कार सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव से थे और वे लोग करीब 40 किलोमीटर दूर टिकोडीह में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदेह है कि वाहन चालक को नींद की झपकी आ गई होगी और इसी वजह से कार पेड़ से टकरा गई।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, कार में सवार पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में से 4 बिरनी थाना क्षेत्र के गजोडीह के रहने वाले हैं, जबकि एक चरघरा पहरिया डीह का रहने वाला है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में मुठभेड़, एक सैनिक की मौत; चार आतंकवादी ढेर, गोला-बारूद और विस्फोटक
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts