झांसी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, MP के टीकमगढ़ के निवासी थे मृतक

Follow on Google News
झांसी में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, MP के टीकमगढ़ के निवासी थे मृतक
झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक पलट गई। जिसके नीचे दबने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मऊरानीपुर थानाक्षेत्र के कुआ गांव के पास हुआ। तीनों मृतक मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के निवासी थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, हादसे की वजह कोहरा बताई जा रही है।

कोहरे के कारण हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, कुछ लोग मऊरानीपुर मंडी में मूंगफली बेचने आए थे और रात को ट्रॉली पर सरिया लादकर वापस लौट रहे थे। तभी अचानक देर रात कोहरे के बीच ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई और तीनों लोग उसके नीचे दब गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों युवकों को बाहर निकाला और अस्तपाल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कोहरे और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ है।

मृतकों की हुई पहचान

हादसे में मरने वालों की पहचान रामबख्श (40), लखनलाल उफ गब्बू (30) और पुष्पेंद्र (26) के रूप में हुई है। तीनों मृतक मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ के थाना बमोरी के कुढयाला गांव के रहने वाले थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर छह लोग सवार थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है ये भी पढ़ें-बेंगलुरु-पुणे हाईवे पर हादसा : दो कारों को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत; 2 घायल
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts