Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Jhalak Dikhhla Jaa 11 : शो को जज करने के लिए मलाइका को मिलेंगे करोड़ों रुपए, इस बार मनीष पॉल की जगह होस्ट करेंगे ये दो सेलिब्रिटी

Follow on Google News
Jhalak Dikhhla Jaa 11 : शो को जज करने के लिए मलाइका को मिलेंगे करोड़ों रुपए, इस बार मनीष पॉल की जगह होस्ट करेंगे ये दो सेलिब्रिटी
एंटरटेनमेंट डेस्क। टीवी का डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा सीजन 11' जल्द ही शुरू होने जा रहा है। हाल ही में इसका प्रोमो सामने आया था, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स की झलक दिखाई गई थी। वहीं अब शो के जजेस के नाम भी सामने आए हैं। इस सीजन में फराह खान और मलाइका अरोड़ा के साथ एक्टर अरशद वारसी भी जज के रूप में नजर आने वाले हैं। इसके लिए उन्हें मोटी रकम भी मिलने वाली है, आइए जानते हैं कितनी होगी इस बार के जजेस की फीस।

कौन थे सीजन 10 के जज

झलक दिखला जा का सीजन 10 काफी हिट हुआ था, इसकी मेजबानी मनीष पॉल ने की थी। करण जौहर, माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और टेरेंस लुईस ने शो को जज किया था। लेकिन इस बार शो के जज कोई और होंगे। दिवाली से पहले शुरु होने वाले इस शो में पहली बार अरशद वारसी जज के रूप में नजर आने वाले हैं। मलाइका और फराह खान पहले भी शो का हिस्सा रह चुके हैं।

सीजन 11 के जज और उनकी फीस

मलाइका अरोड़ा

झलक दिखला जा सीजन 8 के बाद मलाइका अरोड़ा इस बार सीजन 11 को जज करने आ रही हैं। मलाइका स्टाइलिंग दीवा होने के अलावा, बेहतरीन डांसर और परफॉर्मर भी हैं। इसी वजह से मलाइका रियलिटी शो को जज करते हुए अक्सर नजर आती हैं। अगर उनकी फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे फराह खान और अरशद वारसी के मुकाबले सबसे ज्यादा चार्ज कर रही हैं। एक एपिसोड के लिए मलाइका तकरीबन 15 लाख रुपए चार्ज कर रही हैं। मेकर्स इस शो को 3 महीने तक टेलीकास्ट करने की सोच रहे हैं। इस हिसाब से मलाइका को पूरा शो जज करने के लिए करीब 3 करोड़ 60 लाख रुपए मिलेंगे।

अरशद वारसी

अरशद वारसी पहली बार इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर कोरियोग्राफर की थी। सबसे पहले वे डांस शो रज्जमाताज़ में नजर आए थे। एक्टर ने रियलिटी शो बिग बॉस के पहले सीजन की मेजबानी की थी। वहीं जरा नचके दिखा में वे बतौर जज नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर एक एपिसोड के 8 लाख रुपए की फीस ले रहे हैं। कुल मिलाकर अभिनेता की पूरे सीजन की फीस करीब 1 करोड़ रुपए होगी। अभिनेता आखिरी बार वेब सीरीज 'असुर 2' में नजर आए थे।

फराह खान

फराह खान पहले भी कई बार झलक दिखला जा शो का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कई बार डांस की कोरियोग्राफी की है। वे आखिरी बार झलक दिखला जा सीजन 9 में जज के रूप में नजर आईं थीं। वो 'इंडियन आइडल', 'नच बलिये', 'जो जीता वही सुपरस्टार', 'बिग बॉस', 'डांस इंडिया डांस सुपरमॉम' जैसे रियलिटी शोज में बतौर जज नजर आ चुकी हैं। इस शो को जज करने के लिए फराह खान को 5 लाख रुपए प्रति एपिसोड मिल रहे हैं। इसके मुताबिक, पूरे सीजन को जज करने के लिए फराह को तकरीबन 60 लाख रुपए मिलेंगे।

ऋत्विक धनजानी और गौहर खान करेंगे होस्ट

शो 11 नवंबर से कलर्स चैनल की जगह सोनी चैनल पर शुरू होने जा रहा है। टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला ये पॉपुलर डांस रियलिटी शो पहले सोनी पर प्रसारित होता था। फिर उसके बाद ये कलर्स चैनल पर 6 सालों के लिए शिफ्ट हो गया था। अब एक बार फिर से इसकी नई शुरुआत करते हुए इसे अपने पुराने पते पर सोनी चैनल से प्रसारित किया जाएगा। मनीष पॉल लगातार सीजन 5 से शो को होस्ट करते आ रहे थे। लेकिन उन्हें इस बार रिप्लेस कर दिया गया है। होस्ट के रूप में अब आपको ऋत्विक धनजानी के साथ गौहर खान देखने को मिलेंगी।

12 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स करेंगे शो में पार्टिसिपेट

इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में छोटे परदे के कलाकार अंजलि आनंद - डैनी फर्नांडिस, शोएब इब्राहिम-अनुराधा अयंगर, उर्वशी ढोलकिया - वैभव घुगे, शिव ठाकरे - रोमशा सिंह, तनीषा मुखर्जी - तरुण राज निहलानी, संगीता फोगाट- भरत पांडुरंग घरे, राजीव ठाकुर - सुचित्रा संगारे और अद्रिजा सिन्हा - आकाश थापा, विवेक दहिया और सिंगर श्रीराम चंद्र, आमिर अली - स्नेहा सिंह, करुणा पांडे - विवेक चाचेरे दिखाई देंगे। (इनपुट - सोनाली राय) ये भी पढ़ें- VIDEO : चोरी हुए पैसे तो अब iPhone दें कैसे… बिग बॉस ओटीटी 2 फेम अभिषेक मल्हान के साथ हुआ कुछ ऐसा, कि तेज हो गई हार्टबीट
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts