Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

JEE Advanced Result 2025 : बुरहानपुर के माजिद मुजाहिद हुसैन ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-3, इंदौर की हर्षिता लड़कियों में टॉपर

Follow on Google News
JEE Advanced Result 2025 : बुरहानपुर के माजिद मुजाहिद हुसैन ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-3, इंदौर की हर्षिता लड़कियों में टॉपर
नई दिल्ली/ भोपाल। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर ने जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट आज 2 जून को जारी कर दिया गया है। देशभर में आईआईटी दिल्ली जोन के रजित गुप्ता ने टॉप किया है, वहीं मध्यप्रदेश के बुरहानपुर निवासी माजिद मुजाहिद हुसैन ने ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल कर राज्य में पहला स्थान पाया है। माजिद की सफलता ने न सिर्फ बुरहानपुर बल्कि पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित किया है। जबकि कोटा (राजस्थान) के सक्षम जिंदल देशभर में दूसरे स्थान पर रहे।

माजिद बोले- खुद पर भरोसा जरूरी

माजिद ने बताया कि वे पिछले दो साल से सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रहे और दिन में 12 घंटे पढ़ाई करते थे। मोबाइल फोन भी केवल एक घंटे के लिए इस्तेमाल करते थे। उन्होंने कहा, "अगर आप खुद पर भरोसा रखें और फोकस से पढ़ाई करें, तो सफलता जरूर मिलती है।" माजिद के पिता दिव्यांग हैं। मां सकीना मुजाहिद हुसैन ने कहा कि बेटे की सफलता गर्व का क्षण है। “पढ़ाई के दौरान बच्चों की जिज्ञासा शांत करना और उनके सपनों को समझना सबसे ज़रूरी है,” उन्होंने कहा।

देव कौरव ने कैमिस्ट्री में 100 में से 100 अंक

जबलपुर के देव कौरव ने ऑल इंडिया रैंक 159 हासिल की है और विशेष बात यह है कि उन्होंने कैमिस्ट्री में पूरे 100 अंक प्राप्त किए हैं। यह उनकी गहरी समझ और मेहनत को दर्शाता है।

भोपाल के आरुष की AIR 427, हमजा की रैंक 1595

भोपाल के आरुष नावकर ने जेईई एडवांस्ड में AIR 427 हासिल कर शहर में टॉप किया। वहीं, भोपाल की टॉपर लिस्ट में शामिल मोहम्मद हमजा की जेईई एडवांस्ड AIR 1595 हैं। हमजा ने बताया कि यह लगातार दूसरा साल है, जब उन्होंने जेईई मेन क्लियर किया। पिछली बार उनकी रैंक 4 हजार के करीब थी। पिछले साल उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिससे वे अच्छी तैयारी नहीं कर सके थे, लेकिन इस बार उन्होंने सुधार कर बेहतर प्रदर्शन किया है।

इंदौर की हर्षिता गोयल लड़कियों में जोन टॉपर

इंदौर की हर्षिता गोयल ने 434वीं रैंक हासिल कर कानपुर जोन में लड़कियों में टॉप किया है। हर्षिता ने बताया कि उन्होंने 11वीं क्लास से जेईई की तैयारी शुरू कर दी थी। जेईई मेन-2025 के पहले चरण में उन्होंने 99.90 परसेंटाइल स्कोर किया था। हर्षिता AI और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। उन्हें रीडिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट और ट्रेवलिंग का शौक है।

54,378 छात्र हुए क्वालिफाई, 2.5 लाख ने की थी रजिस्ट्रेशन

जेईई एडवांस्ड 2025 की परीक्षा 18 मई को दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 1,80,422 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 54,378 छात्र परीक्षा में सफल रहे। परीक्षा का आयोजन IIT कानपुर ने किया था। देश की 23 IITs में कुल 17,740 सीटों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई थी। रिजल्ट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है, जहां छात्र अपने स्कोर और रैंक देख सकते हैं।

जेईई एडवांस्ड 2025 टॉप 10 लिस्ट

  • रजित गुप्ता - AIR 1 सक्षम जिंदल - AIR 2
  • माजिद मुजाहिद हुसैन - AIR 3
  • पार्थ मंदार वर्तक - AIR 4
  • उज्जवल केसरी - AIR 5
  • अक्षत कुमार चौरसिया - AIR 6
  • साहिल मुकेश देव - AIR 7
  • देवेश पंकज भैया - AIR 8
  • अर्णव सिंह - AIR 9
  • वडलामुडी लोकेश - AIR 10
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts