Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, 8 लोग घायल; कई लोगों के दबे होने की आशंका

Follow on Google News
दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पंडाल गिरा, 8 लोग घायल; कई लोगों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास पंडाल गिर गया। हादसे में 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम और दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। मौके पर राहत-बचाव जारी है। देखें VIDEO... video of jawaharlal nehru pandal collapsed delhi

राहत और बचाव का ऑपरेशन शुरू

मिली जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के अंदर एक कार्यक्रम का आयोजन होना था। इसके लिए वहां भारी मात्रा में पंडाल निर्माण के लिए लोहे के स्ट्रक्चर और अन्य सामान मंगाया गया था। कार्यक्रम के सिलसिले में एक बड़ा पंडाल गेट नंबर 2 पर लगाया गया था। शनिवार सुबह 11 बजे के करीब अचानक पूरा पंडाल नीचे आ गिरा और पंडाल के नीचे जो लोग थे, वे दब गए। तुरंत इसकी सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी गई। घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और राहत-बचाव के काम में लग गई।

20 से ज्यादा एंबुलेंस घटनास्थल पर मौजूद

पंडाल के गिरने से 8 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। इस बीच घटनास्थल पर सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। पंडाल से लोगों को निकाला जा रहा है। जेसीबी की मदद से अब गिरे हुए स्ट्रक्चर को हटाने का काम जारी है। घटनास्थल पर 20 से ज्यादा एंबुलेंस मौजूद है। police at jawaharlal nehru stadium delhi

घटन के समय ज्यादा लोग नाश्ता करने गए थे

स्टेडियम के गार्ड ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, गनीमत थी की जब हादसा हुआ उस वक्त ज्यादा लोग नाश्ता करने गए थे। वरना यह हादसा बहुत बड़ा हो सकता था। घटना जब हुई तब अचानक जोर से आवाज आई। पता लगा कि पंडाल गिर गया। तुरंत सबको सूचना दी गई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। ये भी पढ़ें - Farmer Protest : किसान आंदोलन का आज 5वां दिन, हरियाणा में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, एक पुलिसकर्मी की मौत, पंजाब में 2 दिन टोल फ्री कराएंगे; कैप्टन-जाखड़ का घर डालेंगे डेरा
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts