PlayBreaking News

Farmer Protest : किसान आंदोलन का आज 5वां दिन, हरियाणा में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, एक पुलिसकर्मी की मौत, पंजाब में 2 दिन टोल फ्री कराएंगे; कैप्टन-जाखड़ का घर डालेंगे डेरा

Follow on Google News
Farmer Protest : किसान आंदोलन का आज 5वां दिन, हरियाणा में निकालेंगे ट्रैक्टर मार्च, एक पुलिसकर्मी की मौत, पंजाब में 2 दिन टोल फ्री कराएंगे; कैप्टन-जाखड़ का घर डालेंगे डेरा
नई दिल्ली। किसान आंदोलन का आज पांचवां दिन है। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसान अब रविवार को सरकार के साथ होने वाली चौथे दौर की वार्ता का इंतजार कर रहे हैं। तब तक दिल्ली कूच नहीं किया जाएगा। लेकिन, हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। इस आंदोलन में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो चुकी है। वहीं, आंदोलन के समर्थन में हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च निकाला जाएगा। बीते दिन किसानों के भारत बंद का असर पंजाब और हरियाणा में ज्यादा देखने को मिला। punjab toll free

2 दिन के लिए पंजाब के सभी टोल फ्री

पंजाब का किसान संगठन BKU भी आंदोलन का हिस्सा बन गया है। रविवार से 2 दिन के लिए वे पंजाब के सभी टोल फ्री कराएंगे। इससे पहले शंभू बॉर्डर पर डटे किसानों के समर्थन में BKU (चढ़ूनी गुट) ने कल दोपहर 12 से 3 बजे तक टोल फ्री किया था।

कैप्टन-जाखड़ का घर डालेंगे डेरा

पंजाब भाजपा नेता पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और केवल ढिल्लो के घर का घेराव कर किसान प्रदर्शन करेंगे।

किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर मार्च

किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज हरियाणा में BKU (चढ़ूनी) तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकलेगा। बता दें कि किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल यानी 18 फरवरी को चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी बैठक होनी है। farmer protest news

किसान आंदोलन की दूसरी मौत

किसान आंदोलन में दूसरी मौत हो चुकी है। शंभू सीमा पर तैनात हरियाणा पुलिस के उप निरीक्षक की मौत हो गई। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उप निरीक्षक की पहचान हीरा लाल (52) के तौर पर की गई है। उन्हें किसानों के विरोध प्रदर्शन के चलते शंभू बॉर्डर पर तैनात किया गया था। ड्यूटी के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां, उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बता दें कि इससे पहले एक किसान की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई थी।

आश्वासन देने के बाद भी नहीं रुक रहे किसान

आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने हंगामा किया था। जब किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले छोड़ें। गोले फटने से कई किसानों को चोटें आई। इसी के साथ किसान द्वारा भारत बंद के ऐलान को पंजाब-हरियाणा में पूरा समर्थन मिला। यहां सरकारी बसें भी नहीं चलीं। इसके बाद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी के साथ हरियाणा में 3 घंटे टोल नाके फ्री कराए गए। वहीं हरियाणा पुलिस ने किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और उनके 5 साथियों पर FIR दर्ज की है। उन पर पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पुलिस पर हमला करने का आरोप लगा है। kisan andolan

मिर्ची और पत्थर से किसान कर रहे हमला

एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने जानकारी देते हुए बताया, उपद्रवियों ने ना केवल पत्थरबाजी की, बल्कि पुलिस कर्मियों पर पेट्रोल बम से भी हमला किया। इसके अलावा मशीनों से मिर्ची पाउडर भी फेंका जा रहा है। ऐसे उपद्रवियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही केस को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी फुटेज और घायल पुलिस कर्मियों की मेडिकल रिपोर्ट को इकट्ठा किया जा रहा है। ये भी पढ़ें - Farmer Protest : शांति बनाए रखने के आश्वासन के बाद भी शंभू बॉर्डर पर हंगामा, एक किसान की मौत, आंसू गैस के गोले छोड़े; पंजाब में दिखा भारत बंद का असर
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts