जसप्रीत बुमराह वन-डे क्रिकेट पर ज्यादा फोकस करेंगे :टी-20 में कम खेलेंगे, 2027 वर्ल्ड कप के लिए लिया गया फैसला

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के सीनियर गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने हाल ही में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप में खास प्रदर्शन किया है। जिसकी मदद से भारत इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल और फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहा। वहीं टीम इंडिया का अगला टारगेट 2027 में होने वाला वन- डे विश्व कप है।
इसमें टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट कम करने और 2027 वन- डे वर्ल्ड कप में ध्यान देने के लिए उनकी शेड्यूल पर अभी से काम कर रहा है। दरअसल बोर्ड बुमराह के बेहतर परफॉर्मेंस के लिए इन रणनीतियों पर काम कर रहा है। हालांकि इससे साफ है कि बुमराह अब से टी-20 मुकाबलों में कम ही खेलते नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Shivam Dubey: शिवम दुबे ने 3rd AC में किया ट्रैवल, आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जो ट्रेन से करना पड़ा सफर?
2027 वन-डे वर्ल्ड कप की तैयारियों के चलते फैसला
बता दें अक्टूबर- नवंबर 2027 तक के लिए यह फॉर्मेट टीम के लिए कम प्राथमिकता वाला माना जा रहा है। वहीं इसी दौरान जापान के आइची नागोया में होने वाले एशियाई खेलों में टीम इंडिया की कप्तानी का जिम्मा सूर्यकुमार यादव संभाल सकते हैं।
ICC का अगला टूर्नामेंट 2027 में
ICC का अगला टूर्नामेंट 2027 में होने वाला वर्ल्ड कप है। वहीं इसी साल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी होना है। दूसरी ओर 2028 में अगला टी- 20 वर्ल्ड कप और ओलिंपिक गेम्स और चैंपियंस ट्रॉफी शेड्यूल्ड है। ऐसे में टीम अपने सीनियर खिलाड़ियों का खास ध्यान रखेगी और उनके अतिरिक्त वर्कलोड मैनेजमेंट कम करने पर काम करेगी।

यह भी पढ़ें: क्रिकेट कोई शेयर मार्केट नहीं : यह T-20 बल्लेबाजों का खेल, वर्ल्ड कप जीत के बाद इंटरव्यू में बोले गौतम गंभीर
अंतिम बार 2023 वन- डे वर्ल्ड में दिखे थे बुमराह
जसप्रीत बुमराह ने वनडे विश्व कप 2023 के बाद से अब तक कोई भी एकदिवसीय मुकाबला नहीं खेला है। उनका आखिरी वनडे मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए विश्व कप 2023 के फाइनल में था, जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से बुमराह का ध्यान मुख्य रूप से टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट पर रहा है।
अब वनडे विश्व कप 2027 पर नजर
टी-20 विश्व कप 2026 में भारत की जीत के बाद अब टीम इंडिया की नजर अगले बड़े लक्ष्य पर है। भारत का फोकस अब आने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 पर होगा। माना जा रहा है कि बुमराह को इस बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए धीरे-धीरे वनडे टीम में फिर से अहम भूमिका दी जा सकती है। वहीं टी-20 में टीम उनके बैकअप के लिए बेहतर गेंदबाज के ऑप्शन के लिए जरूर रूख करेगी।
टी20 इंटरनेशनल कम खेल सकते हैं बुमराह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले समय में बुमराह टी20 इंटरनेशनल मुकाबले कम खेल सकते हैं। चयनकर्ता उन्हें सीमित ओवरों के क्रिकेट में ज्यादा सावधानी से इस्तेमाल करना चाहते हैं ताकि वे टेस्ट और वनडे जैसे बड़े फॉर्मेट के लिए फिट रहे। इसके अलावा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मुकाबलों में बुमराह टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाते रहेंगे और उन्हें वहां ज्यादा जिम्मेदारी दी जा सकती है।











