Shivam Dubey:शिवम दुबे ने 3rd AC में किया ट्रैवल, आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जो ट्रेन से करना पड़ा सफर?

वर्ल्ड कप 2026 में जीतकर चैंपियन खिलाड़ी शिवम दुबे ने इतिहास रच दिया है। लेकिन मैच जीतते ही उन्होंने आम लोगों की तरह हीरो के सारे टैग हटा थर्ड एसी की ट्रेन में सफर किया। उनके ऐसा करने के पीछे की वजह जान आप भी रह जाएंगें हैरान।
Follow on Google News
शिवम दुबे ने 3rd AC में किया ट्रैवल, आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी जो ट्रेन से करना पड़ा सफर?
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    T20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत का जश्न पूरा देश मनाने में लगा है। ऐसे में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने कुछ ऐसा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। दरअसल, अहमदाबाद में फाइनल जीतने के बाद दुबे को मुंबई पहुंचना था, लेकिन वहां जाने का जो तरीका शिवम व उनकी पत्नी ने चुना, वो किसी फिल्मी कहानी की स्क्रिप्ट से कम नहीं है।

    आखिर क्यों की 3rd Ac में सवारी? 

    मीडिया से बात करते हुए शिवम दुबे ने कहा कि 'अहमदाबाद से मुंबई के लिए कोई फ्लाइट उपलब्ध नहीं थी। पहले हमने और मेरी पत्नी ने रोड रूट से जाने का सोचा लेकिन उससे सफर लंबा हो सकता था, ऐसे में ट्रेन से सफर करना ही सही लगा। क्योंकि वह हमें जल्दी घर पहुंचाती। इसलिए मैंने, मेरी पत्नी और एक दोस्त ने सुबह-सुबह ट्रेन से जाने का फैसला किया। और ये सफर मेरे लिए हमेशा के लिए यादगार हो गया। इस पूरे वाकये में  हैरानी की बात यह है कि, वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी शिवम दुबे ने किसी लग्जरी कोच में नहीं, बल्कि थर्ड एसी में टिकट बुक की।

    जब मीडिया ने उनसे सवाल किया कि आखिर शिवम ने थर्ड एसी में जाने का निर्णय क्यों लिया तो उनके जवाब ने सभी को हैरान कर दिया। उनका कहना था कि मेरी पत्नी और मेरा दोस्त यह सोचने पर मजबूर हो गए कि आम ट्रेन में अगर पब्लिक उन्हें पहचान जाती है, तो फिर भीड़ की जमायत से निकलना बड़ा मुश्किल हो जाएगा और बहुत समय भी लग जाएगा। ऐसे में इस पूरी स्थिति में 3rd एसी में सफर एक बेहतर विकल्प था। 

    पब्लिक की भीड़ से कैसे बचाया खुद को?

    शिवम दुबे ने पहले से ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर खुद को छिपाने के लिए पूरी परफेक्ट प्लानिंग कर ली थी। उन्होंने कैप पहनी, चेहरे पर मास्क लगाया और फुल-स्लीव टी-शर्ट पहनी। उनकी ट्रेन सुबह 5:10 की थी। उन्हें लगा कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ कम होगी, लेकिन जैसे ही वहां मौजूद क्रिकेट फैंस पर शिवम की नजर पड़ी वह हैरान रह गए। कई फैंस क्रिकेट की जर्सी पहने प्लेटफॉर्म पर खड़े थे। ऐसे में उन्होंने फैसला किया की ट्रेन के खुलने से 5 मिनट पहले तक वह अपनी कार में ही बैठ ट्रेन का इंतजार करेंगे। जैसे ही ट्रेन खुलने वाली होगी वह दौड़कर ट्रेन को पकड़ेगें। ताकि अपने फैंस की भीड़ से वह बच सकें।

    टीटी के सवाल पर दुबे की पत्नी ने दिया मजेदार जवाब

    शिवम दुबे ट्रेन के अंदर चुपचाप अपनी टॉप बर्थ पर चढ़ गए। जब टीटी आया, तो एक मजेदार बात हुई। टीटी ने जैसे ही टिकट लिस्ट में शिवम दुबे का नाम देखा, देखते ही पूछ लिया-  शिवम दुबे? कौन वो फेमस क्रिकेटर?  जैसे ही टीटी ने यह बात कही, शिवम की पत्नी ने बिना घबराए तुरंत जवाब दिया, नहीं, नहीं वो ऐसे ट्रेन में कहां ही आएगा? ट्रेन के आस-पास में बैठे लोग भी टीटी की इस बात पर हंस पड़े।

    ये भी पढ़ें: क्रिकेट कोई शेयर मार्केट नहीं : यह T-20 बल्लेबाजों का खेल, वर्ल्ड कप जीत के बाद इंटरव्यू में बोले गौतम गंभीर

    शिवम के ट्रेन के सफर को जान पुलिस भी रह गए हैरान

    शिवम पूरे 8 घंटे के सफर में ट्रेन की ऊपर वाली सीट पर ही दुबके रहे। उन्होंने बताया, ट्रेन का सफर तो ठीक रहा, लेकिन मुझे डर था कि दिन के समय बोरीवली स्टेशन पर उतरते ही लोग उन्हें पहचानने लगे। इसलिए अंत में थक- हारकर शिवम ने पुलिस को फोन किया। जैसे ही पुलिस वालों को शिवम की ट्रेन में सफर करने वाली बात का पता चला, वे भी हैरान रह गए। पुलिस वालों के बीच  चर्चे होने लगे कि इतना बड़ा खिलाड़ी ट्रेन से सफर कर रहा है। एयरपोर्ट में सफर करने वाला खिलाड़ी ऐसे ट्रेन में सफर कर रहा हो तो किसी को भी हैरानी हो सकती है। पुलिस की देख-रेख में शिवम और उनकी पत्नी को सुरक्षित घर तक पहुंचाया गया।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma
    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts