Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह बने पिता : पत्नी संजना ने बेटे को जन्म दिया... अंगद रखा नाम; कहा- परिवार बड़ा हो गया

Follow on Google News
फास्ट बॉलर जसप्रीत बुमराह बने पिता : पत्नी संजना ने बेटे को जन्म दिया... अंगद रखा नाम; कहा- परिवार बड़ा हो गया
स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन गए हैं। पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। इंडियन फास्ट बॉलर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। इसके साथ ही बताया कि, उन्होंने बेटे का नाम अंगद रखा है। वे एशिया कप को बीच में छोड़कर रविवार को मुंबई लौट गए।

यह हमारे जीवन का नया अध्याय : बुमराह

क्रिकेटर ने लिखा, 'हमारा छोटा परिवार बड़ा हो गया है। हमारा दिल जितना हमने कभी सोचा था उससे कहीं अधिक खुशियों से भरा हुआ है! आज सुबह हमने अपने लिटिल बॉय अंगद जसप्रीत बुमराह का दुनिया में स्वागत किया। हम बहुत खुश हैं। यह हमारे जीवन का नया अध्याय है।'

सुपर-4 राउंड के मुकाबलों में होंगे शामिल

जसप्रीत बुमराह रविवार को मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। बुमराह नेपाल के खिलाफ होने वाले मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि, बुमराह टूर्नामेंट के सुपर-4 राउंड के आगाज से पहले भारतीय टीम से जुड़ जाएंगे। वह एशिया कप में सुपर चार के मुकाबलों के लिए वापस श्रीलंका जाएंगे। बुमराह ने लंबे समय बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है।

2021 में हुई थी बुमराह-संजना की शादी

बुमराह और संजना गणेशन की शादी 15 मार्च 2021 में गोवा में हुई थी। संजना ने ग्रेजुएशन के बाद एक साल तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया। 2014 में वे मिस इंडिया फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। स्प्लिट्सविला के 14वें सीजन में भी संजना ने MTV के शो हिस्सा लिया था। खेल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts