Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

छिंदवाड़ा: जादू-टोने के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, मौत; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर्रई थाना अंतर्गत ग्राम सुरलाखापा में जादू-टोना करने के शक में 23 वर्षीय युवक चन्दरसी धुर्वे की कुल्हाड़ी मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया, वहीं पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
छिंदवाड़ा: जादू-टोने के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, मौत; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जादू-टोने के शक में युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, मौत

छिंदवाड़ा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक पर जादू-टोना करने का शक किया जा रहा था, इसी बात को लेकर विवाद हुआ और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। गंभीर हालत में युवक को अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जादू-टोने के शक में हुआ विवाद

ग्राम सुरलाखापा में जादू-टोना करने के शक को लेकर युवक चन्दरसी धुर्वे पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया गया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और प्राथमिक उपचार के लिए अमरवाड़ा अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने 23 वर्षीय चन्दरसी धुर्वे को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अमरवाड़ा एसडीओपी और हर्रई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

sakti: धान घोटाले में गिरफ्तारी के बाद नया बवाल,आरोपी का कलेक्टर पर टॉयलेट साफ कराने का आरोप, प्रशासन ने बताया बदनाम करने की साजिश

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी युवक भी सुरलाखापा गांव का बताया जा रहा है, जिसका नाम संत कुमार मर्सकोले है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Breaking News

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और आरोपियों की भूमिका को लेकर जांच की जा रही है। आरोपी संत कुमार मर्सकोले के खिलाफ पूर्व में भी हर्रई थाने में मामले दर्ज हैं और पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हुई है।

Shyam Sahu
By Shyam Sahu

छिंदवाड़ा के वरिष्ठ पत्रकार हैं। 25 वर्षों का अनुभव अपने क्षेत्र में शासन प्रशासन की खबरें पाठकों त...

Latest Posts