Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जापान में 7.1 तीव्रता का भूकंप,कुमामोटो के बाद कई प्रांतों में सुनामी अलर्ट जारी

जापान के कुमामोटो तट के पास 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी की है। क्यूशू द्वीप के कई प्रांतों में अलर्ट घोषित किया गया है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की पुष्टि नहीं हुई है।
कुमामोटो के बाद कई प्रांतों में सुनामी अलर्ट जारी
जापान के कुमामोटो तट के पास 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया।

जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो तट के पास मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप के तेज झटकों के बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने तटीय क्षेत्रों के लिए सुनामी एडवाइजरी जारी कर दी है। एजेंसी के अनुसार, समुद्र में 1 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठने की आशंका है। इसके बाद स्थानीय प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। JMA के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कुमामोटो तट के पास समुद्र में करीब 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

कई प्रांतों में जारी किया गया आपातकालीन अलर्ट

भूकंप के बाद जापान सरकार ने केवल कुमामोटो ही नहीं, बल्कि नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों में भी आपातकालीन भूकंप और सुनामी चेतावनी जारी की है। ये सभी प्रांत क्यूशू द्वीप पर स्थित हैं और संभावित प्रभाव वाले क्षेत्रों में शामिल किए गए हैं।

1 मीटर तक ऊंची सुनामी लहरों की आशंका

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि भूकंप के बाद समुद्र में एक मीटर तक ऊंची सुनामी लहरें उठ सकती हैं। हालांकि यह बहुत बड़ी सुनामी नहीं मानी जाती, लेकिन तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए यह खतरनाक साबित हो सकती है। इसी वजह से लोगों को समुद्र तटों से दूर रहने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Breaking News

प्रशासन हालात पर रख रहा नजर

स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां प्रभावित क्षेत्रों की लगातार निगरानी कर रही हैं। राहत एवं बचाव दलों को भी सतर्क रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके। शुरुआती रिपोर्टों में किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली है, लेकिन स्थिति का आकलन लगातार किया जा रहा है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

Latest Posts