Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक : एयरलाइन ने टिकटों की बिक्री रोकी, कई फ्लाइट्स हुईं लेट

Follow on Google News
जापान एयरलाइंस पर साइबर अटैक : एयरलाइन ने टिकटों की बिक्री रोकी, कई फ्लाइट्स हुईं लेट
टोक्यो। जापान एयरलाइंस के सिस्टम पर गुरुवार (26 दिसंबर) सुबह बड़ा साइबर हमला हुआ। जिस वजह से उनके इंटरनल और आउटर सिस्टम प्रभावित हुए। इससे उसकी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर असर पड़ा है। सिस्टम की खराबी के बारे में स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 8:56 बजे जानकारी मिली थी। एयरलाइंस के प्रवक्ता की ओर से साइबर हमले की पुष्टि की गई है। एयरलाइंस ने फिलहाल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों तरह की उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री रोक दी है। जापान के हनेडा एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स 50 मिनट तक लेट हुई हैं।

टिकटों की बिक्री बंद

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस जानकारी देते हुए JAL ने लिखा, "आज सुबह 8:56 बजे हमारे इंटरनल और आउटर सिस्टम साइबर अटैक हुआ है। इसका असर हमारे आउटर सिस्टम पर पड़ा है। इस साइबर अटैक की वजह से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ाने प्रभावित रहेंगी। साइबर अटैक के कारण टिकटों की बिक्री बंद कर दी गई है।"

देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है जापान एयरलाइंस

जापान एयरलाइंस ऑल निप्पॉन एयरवेज (एएनए) के बाद देश की दूसरी सबसे बड़ी एयरलाइन है। पहले भी कई बार जापान में साइबर अटैक हुआ है। इसी साल जून में पॉपुलर जापानी वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म निकोनिको पर साइबर अटैक हुआ था। साइबर हमले की वजह से उसे अपनी सेवाएं निलंबित करनी पड़ी थीं। वहीं, 2022 में एक साइबर हमले ने टोयोटा सप्लायर के ऑपरेशन को बाधित कर दिया था। इसके कारण डोमेस्टिक प्लांट्स का प्रोडक्शन पूरे दिन के लिए बंद रहा था। ये भी पढ़ें- बांग्लादेश में क्रिसमस के मौके पर ईसाई समुदाय के घरों को लगाई आग, 19 में 17 घर जलकर खाक, पूजा के लिए गए थे चर्च
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts