Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जांजगीर चांपा:मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड की है।
मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला
AI GENERATED IMAGE

जांजगीर-चांपा। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों दोस्त रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

सुबह 4 से 5 बजे के बीच हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान डोंगरी-कोरबी निवासी दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार यादव (52) और संतु यादव (70) के रूप में हुई है। तीनों आपस में दोस्त थे और रोज साथ में मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे हादसा: रिवर्स लेते ही स्कॉर्पियो ने मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत का CCTV वीडियो आया सामने

सड़क पर बिखरे मिले तीनों के शव

बताया जा रहा है कि तीनों अपने घर से करीब दो किलोमीटर दूर घूमने निकले थे। हादसे के बाद उनके शव सड़क पर 5 से 10 मीटर की दूरी पर पड़े मिले। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

Breaking News

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। घटना से गांव में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें: CG NEWS: देश में अब सिर्फ एक इमरजेंसी नंबर! 112 पर मिलेगा हर संकट का समाधान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की तलाश

फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि अज्ञात वाहन की पहचान की जा सके। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए टीम जुट गई है। 

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts