Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

धमतरी में 8 साल पुराने हीरों का राज खुला,बेचने निकला 64 वर्षीय कारोबारी, 146 नग के साथ गिरफ्तार

गरियाबंद के पायलीखंड खदान क्षेत्र से वर्ष 2018 में चोरी करने का आरोप, NH-30 पर घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा; 146 चमकदार पत्थर बरामद,धमतरी में पुलिस ने 64 वर्षीय विनोद अग्रवाल को गिरफ्तार कर 146 बहुमूल्य पत्थर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से पत्थर चोरी करने का आरोप है।
धमतरी में 8 साल पुराने हीरों का राज खुला,बेचने निकला 64 वर्षीय कारोबारी, 146 नग के साथ गिरफ्तार

रायपुर: छत्तीसगढ़ के धमतरी में बहुमूल्य पत्थरों की कथित चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने 64 वर्षीय विनोद अग्रवाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 146 नग चमकदार पत्थर बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक,आरोपी पर इन पत्थरों को वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से चोरी करने का आरोप है। वह कथित तौर पर इन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था। पुलिस ने जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 10 लाख रुपये से अधिक बताई है।

NH-30 पर पुलिस की घेराबंदी, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

धमतरी पुलिस के अनुसार, 18 अक्टूबर को गश्त और अपराधों की पतासाजी के दौरान सूचना मिली कि नेशनल हाईवे-30 पर कोड़ापार नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति बहुमूल्य पत्थर लेकर ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही बिरेझर पुलिस और साइबर थाने की टीम मौके पर पहुंची। घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।

/img/129/1792419412783

यह भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में हीरों का खजाना! अब होगी मेगा ड्रिलिंग, महासमुंद में खुल सकती है देश की नई डायमंड माइन

पॉलीथीन में मिले 146 चमकदार पत्थर

पुलिस की तलाशी में संदिग्ध के पास पॉलीथीन में रखे 146 सफेद, चमकदार और पारदर्शी पत्थर मिले। ये नीले और फिरोजी रंग की झिल्ली में लिपटे हुए थे। पुलिस ने इन्हें हीरा बताया है। जब्त पत्थरों का कुल वजन 16.17 ग्राम और शुद्ध वजन 13.49 ग्राम दर्ज किया गया है।

/img/129/1792419280335

वर्ष 2018 में चोरी करने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने कथन में बताया कि उसने ये पत्थर वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से चोरी किए थे। अब वह इन्हें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था। पुलिस ने बरामदगी और कथित बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई है।

यह भी पढ़ें: CG NEWS: महासमुंद की धरती से चमके 5 हीरे, छत्तीसगढ़ में खुल सकते हैं अरबों के खजाने के दरवाजे

मोबाइल, सिम कार्ड और नकदी भी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कथित आरोपी के पास से सैमसंग Galaxy S21 FE 5G मोबाइल फोन, दो सक्रिय सिम कार्ड और 2,200 रुपये नकद भी जब्त किए हैं। मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 8 हजार रुपये बताई गई है।

BNS और खान एवं खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस ने विनोद अग्रवाल, निवासी केके वार्ड, भाटापारा, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 21(4) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 19 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। उसे कुरूद न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

यह भी पढ़ें: पन्ना में फिर चमकी किस्मत : आदिवासी परिवार को मिला 11.19 कैरेट का बेशकीमती हीरा, कीमत लगभग 50 लाख रुपए



पत्थरों की असलियत की पुष्टि जांच का अहम हिस्सा

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बरामद पत्थरों की वास्तविक प्रकृति, उनकी उत्पत्ति और कथित चोरी से जुड़े तथ्यों की पुष्टि जांच के महत्वपूर्ण पहलू होंगे। पुलिस ने नागरिकों से अवैध खनिज उत्खनन, चोरी, तस्करी और संदिग्ध खरीद-बिक्री की जानकारी मिलने पर सूचना देने की अपील की है।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...

Latest Posts