Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़ : बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी किए ढेर, किश्तवाड़ में कल दो जवान हुए थे शहीद

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़ : बारामूला में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकी किए ढेर, किश्तवाड़ में कल दो जवान हुए थे शहीद
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में पीएम मोदी की रैली से पहले दो जगहों पर सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बारामूला में सेना के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। एक दिन पहले किश्‍तवाड़ में दो जवान शहीद हुए थे, जबकि दो अन्य घायल हो गए। दोनों जगहों पर सेना और पुलिस जॉइंट ऑपरेशन चला रही है। इंटेलिजेंस इनपुट्स के जरिए मिली जानकारी के बाद ऑपरेशन शुरू किया गया।

बारामूला में तीन आतंकी ढेर

जानकारी के मुताबिक, इंटेलिजेंस इनपुट्स के जरिए मिली सूचना से पता चला कि इलके में कुछ दहशतगर्द छिपे है। जिसके बाद बारामूला के चक टापर क्रेरी पट्टन इलाके में ऑपरेशन चलाया गया। इसी दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में शनिवार (14 सितंबर) सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। अभी इनकी पहचान नहीं हुई है। अफसरों के अनुसार, क्षेत्र में दो से तीन आतंकी अभी भी छिपे हुए हैं, जिनकी तलाश के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

चिनार कॉर्प्स ने दी जानकारी

भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक पर पोस्ट करते हुए कहा, 'ऑपरेशन चक टपर बारामूला... आतंकियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा 13-14 सितंबर की आधी रात को बारामूला के चक टपर क्रेरी क्षेत्र में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हुई, ऑपरेशन जारी है।'

किश्तवाड़ में दो जवान शहीद

इससे पहले शुक्रवार (13 सितंबर) को किश्तवाड़ के चतरू ​​​​​​बेल्ट के नैदघाम गांव में ​​​​​​दोपहर करीब 3:30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई थी। इस दौरान दो जवान शहीद हो गए थे। शहीद जवानों की पहचान नायब सूबेदार विपिन कुमार और सिपाही अरविंद सिंह के रूप में हुई। सेना को जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकियों के होने की खुफिया जानकारी मिली थी। जिसके बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान एनकाउंटर शुरू हुआ।

कठुआ में दो, उधमपुर में 3 आतंकी ढेर

इससे पहले कठुआ के खंडारा में भी राइजिंग स्टार कोर के सैनिकों ने दो आतंकियों को मार गिराया था। सेना इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि, आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। सुरक्षाबलों ने उधमपुर में 11 सितंबर को 3 आतंकी मारे थे। उधमपुर के खंडरा टॉप के जंगलों में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद करीब चार घंटे चले एनकाउंटर के दौरान आतंकियों को ढेर कर दिया गया।

PM मोदी की डोडा में रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (स्टार कैंपेनर भी हैं) शनिवार (14 सितंबर) को यूटी का दौरा करेंगे। वे डोडा में मेगा रैली को संबोधित करने के साथ ही विधानसभा चुनाव में BJP उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। वे चिनाब घाटी के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन की 8 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए वोट अपील करेंगे। तीनों जगह पहले फेज के चुनाव में 18 सितंबर को वोटिंग होगी। जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर तीन फेज में मतदान होंगे। पहले फेज की वोटिंग 18 सितंबर, दूसरे फेज की वोटिंग 25 सितंबर और तीसरे फेज की वोटिंग 1 अक्टूबर को होगी। नतीजे 8 अक्टूबर को आएंगे। जम्मू-कश्मीर में आखिरी बार 2014 में विधानसभा चुनाव हुए थे। ऐसे में अब 10 साल बाद चुनाव चुनाव हो रहे हैं। ये भी पढ़ें- बाज नहीं आ रहा पाकिस्तान… जम्मू-कश्मीर में किया सीजफायर का उल्लंघन, अखनूर में सीमा पार से हुई गोलीबारी; BSF का एक जवान घायल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts