जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा हादसा : रिटायर्ड DSP के घर में लगी आग, दम घुटने से 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत; 4 बेहोश

Follow on Google News
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में बड़ा हादसा : रिटायर्ड DSP के घर में लगी आग, दम घुटने से 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत; 4 बेहोश
कठुआ। जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा। यहां रिटायर्ड DSP के शिवानगर स्थित घर में आग लग गई। दम घुटने से 2 बच्चों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कैसे लगी आग

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड DSP परिवार समेत घर में रह रहे थे। उसी दौरान मंगलवार (17 दिसंबर) रात करीब 12 बजे मकान के एक कमरे में लैंप में शॉर्ट सर्किट के जरिए आग लग गई, जो देखते ही देखते तेजी से घर के दूसरे कमरों में भी फैल गई। डीएसपी सिंतबर, अक्टूबर के महीने में रिटायर्ड हुए थे। इसके बाद वे कठुआ में रहने के लिए किराए के घर में रहने आए थे। वहीं रिटायर्ड DSP को बचाने आए एक पड़ोसी भी घायल हुआ है।

मृतकों और घायलों की हुई पहचान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दम घुटने और धुएं की वजह से अवतार कृष्ण (81), गंगा भगत(17), दानिश भगत(15), बरखा रैना (25), तकाश रैना(3) और अदविक रैना (4) की मौत हो गई। वहीं, स्वर्णा (61), नीतू देवी(40), अरुण कुमार (69) और केवल कृष्ण घायल हो गए, जिनका कठुआ के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें- पीएम मोदी की MP-राजस्थान को सौगात : ‘पार्वती-कालीसिंध-चंबल लिंक परियोजना’ का किया शिलान्यास, बोले- दोनों मुख्यमंत्रियों की फोटो याद रखी जाएगी
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts