जबलपुर : बरगी डैम में डूबने से दो युवकों की मौत, खमरिया टापू पर फिलसा पैर

जबलपुर : बरगी डैम में डूबने से दो युवकों की मौत, खमरिया टापू पर फिलसा पैर
जबलपुर। बरगी डैम में शनिवार को दो युवकों डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। दोनों पिकनिक मनाने डैम के खमरिया टापू पर गए थे। जहां अचानक उनका पैर फिसला और वे गहरे पानी में चले गए। दोनों के शवों को निकाले जा चुका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। ये भी पढ़ें: जबलपुर : बदमाश के कब्जे से मुक्त कराई 30 लाख की सरकारी जमीन, आरोपी पर हत्या समेत 14 मामले हैं दर्ज

शहर से बरगी डैम घूमने गए थे दोनों

जानकारी के मुताबिक, शहर से दो युवक शनिवार को बरगी डैम घूमने गए थे। जहां खमरिया टापू पर अचानक उनका पैर फिसला और वे गहरे पानी में चले गए। दोनों के शवों को निकाला जा चुका है। बरगी पुलिस के मुताबिक युवकों की पहचान हनुमानताल निवासी शोएब खान (26) और सुल्तान खान (28) के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts