जबलपुर : बदमाश के कब्जे से मुक्त कराई 30 लाख की सरकारी जमीन, आरोपी पर हत्या समेत 14 मामले हैं दर्ज

जबलपुर पुलिस, प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई। शातिर बदमाश राघव भूषण उर्फ मोन्टी सोलंकी के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया गया। 3600 वर्ग फीट शासकीय जमीन पर कब्जा कर बनाए गए अवैध निर्माण को जमींदोज किया गया। कब्जा मुक्त कराई गई जमीन की कीमत 30 लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास सहित 14 प्रकरण दर्ज हैं।
ये भी पढ़ें: Seoni Mob Lynching : CM शिवराज ने एसपी समेत थाना और चौकी स्टाफ को हटाने के दिए निर्देश, जांच के लिए सरकार ने गठित की SIT
कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।[/caption]
आरोपी पर 14 प्रकरण हैं दर्ज
कलेक्टर जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी. एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा तथा नगर निगम कमिश्नर आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में राघव भूषण उर्फ मोन्टी सोलंकी पिता लक्ष्मण सोलंकी(33) निवासी संजय नगर कॉलानी रांझी का एक शातिर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिसके विरुद्ध 2 हत्या, 2 हत्या का प्रयास सहित अवैध वसूली, बलवा कर मारपीट, आर्म्स एक्ट छेड़छाड़ आदि के 14 प्रकरण थाना रांझी, सिविललाइन, अधारताल, मदनमहल, बरेला में दर्ज हैं।अवैध निर्माण को किया जमींदोज
थाना रांझी अंतर्गत ग्राम मोहनिया स्थित खसरा नम्बर 276 के रकबा 3600 वर्ग फीट शासकीय भूमि जिसकी अनुमानित कीमत 30 लाख रुपए है। जिस पर 10 लाख रुपए की लागत से निर्माण कर अवैध कब्जा कर रखा था। जिसे शनिवार को जमींदोज करते हुए कब्जा मुक्त कराया गया है। [caption id="attachment_29704" align="aligncenter" width="800"]
कार्रवाई के दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद।[/caption]












