PlayBreaking News

जबलपुर : बरगी डैम में डूबने से दो की मौत, नहाते समय डूब रहे बेटे को बचाने गई मां भी डूबी

Follow on Google News
जबलपुर : बरगी डैम में डूबने से दो की मौत, नहाते समय डूब रहे बेटे को बचाने गई मां भी डूबी
जबलपुर। नर्मदा में डूबने से मां-बेटे की मौत हो गई। गुरुवार को बरगी डैम के पास पुल घाट पर एक महिला अपने बेटे के साथ कपड़े धोने गई थी। बेटा नहाते समय डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए मां भी डैम में कूद गई। बेटे के साथ खुद भी गहराई में समा गई। दोनों के शव को निकाल लिया गया है। ये भी पढ़ें: जबलपुर : बरगी डैम में डूबने से दो युवकों की मौत, खमरिया टापू पर फिलसा पैर

घाट पर कपड़े धोने गई थी महिला

बरगी थाना पुलिस के मुताबिक, बरगी नगर की रहने वाली 35 वर्षीय महिला क्रांति पटेल अपने 9 साल के बेटे मोहित के साथ सुबह 11 बजे के लगभग बरगी डैम के पुल घाट पर कपड़े धोने एवं नहाने गई थी। क्रांति के साथ उसका भाई बल्लू पटेल भी गया था। महिला सीढ़ियों पर कपड़े धो रही थी। तभी मोहित सीढ़ियों पर नहाने समय फिसलकर गहराई में चला गया। उसे डूबता देख महिला ने पानी में छलांग लगा दी। उसे भी तैरना नहीं आता था। बेटे के साथ वह भी गहराई में समा गई।

पहले मां फिर बेटे का शव मिला

हादसे के सामय घाट पर अन्य महिलाएं भी कपड़े धोने व नहाने पहुंची थीं। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर ऊपर बैठा भाई बल्लू दौड़ कर पहुंचा, लेकिन जब तक बहन और भांजा डूब चुके थे। उसके शोर मचाने पर स्थानीय गोताखोर और बरगी नगर चौकी का बल पहुंचा। गोताखोर ने महिला का शव पहले निकाला। वहीं 100 मीटर दूर मोहित का शव करीब एक घंटे बाद निकाला जा सका। बरगी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

दो दिन पहले आई थी मायके

जानकारी के मुताबिक, क्रांति की ससुराल पिपरिया खुर्द गांव में है। मंगलवार को वह दोनों बेटों मोहन व मोहित के साथ मायके आई थीं। वह डैम परी कपड़े छोने गई थी कि ये हादसा हो गया। हादसे की सूचना पति लक्ष्मण पटेल सहित ससुराल वालों को दे दी गई है। मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts