Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

जबलपुर में सेंट गेब्रियल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी मची, पुलिस और BDS टीम कर रही सर्चिंग

Follow on Google News
जबलपुर में सेंट गेब्रियल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी मची, पुलिस और BDS टीम कर रही सर्चिंग
जबलपुर। स्कूलों में बम की धमकी मिलने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर से सामने आया है। यहां सेंट गेब्रियल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद स्कूल परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बच्चों और स्टाफ को घर भेजा गया। रांझी थाना पुलिस और बम डिस्पोजल स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंच गई। हालांकि, पुलिस को अभी तक किसी भी तरह का बम नहीं मिला है। पुलिस इसे अफवाह मानकर चल रही है। फिलहाल, सर्चिंग जारी है। जबलपुर के रांझी स्थित सेंट गैब्रियल स्कूल के ऑफिशियल अकाउंट पर आया मेल

एग्जाम के बीच स्कूल को कराया खाली

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह जब सेंट गैब्रियल स्कूल में प्रिंसिपल अपने केबिन में बैठे थे, तभी उनके ऑफिशियल अकाउंट पर प्रभाकर नाम के शख्स का मेल आया। इसमें लिखा था कि स्कूल में बम रखा हुआ है, जो कुछ देर बाद फट सकता है। आज स्कूल में कक्षा 6 से 8वीं तक के फाइनल पेपर थे, इसलिए स्कूल में करीब 1000 बच्चे मौजूद थे। रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी अपनी टीम के साथ स्कूल पहुंचे। पुलिस ने तुरंत बच्चों को स्कूल से बाहर निकाला। पुलिस का कहना है कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं और स्कूल में किसी भी तरह की कोई घटना नहीं हुई है। इधर, सेंट गैब्रियल स्कूल में बम की अफवाह के बाद पास के सेंट जोसेफ स्कूल को भी बंद कर दिया गया।

कामायनी एक्सप्रेस में भी बम की धमकी

बम की सूचना मिलने के बाद बनारस से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कामायनी एक्सप्रेस को बीना स्टेशन पर रोक दिया गया है। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय पुलिस की टीमों ने मिलकर ट्रेन के सभी डिब्बों की तलाशी ली है। बम डिस्पोजल स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है। कामायनी एक्सप्रेस फिलहाल परिवर्तित मार्ग से चल रही है और अपने निर्धारित समय से करीब पांच घंटे की देरी से बीना स्टेशन पहुंची। स्टेशन प्रबंधन ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts