Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP News:जबलपुर में 8 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले-पहले के मुकाबले आसान था पेपर

नीट पेपर लीक के बाद रविवार को सख्त और चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच री-नीट की परीक्षा जिले में आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए जबलपुर में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
जबलपुर में 8 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने दी नीट की परीक्षा, स्टूडेंट्स बोले-पहले के मुकाबले आसान था पेपर

जबलपुर। इन परीक्षा केंद्रों में 10 हजार 441 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन 8 हजार 693 परीक्षार्थी ही री-नीट की परीक्षा देने के लिए पहुंचे।

23 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा

री-नीट परीक्षा के लिए जिले में कुल 23 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए गए थे।

ये भी पढ़ें: सिवनी: कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक पर जानलेवा हमला; 3 आरोपी गिरफ्तार

अपेक्षा से कम रही परीक्षार्थियों की उपस्थिति

इन परीक्षा केंद्रों में 10 हजार 441 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन 8 हजार 693 परीक्षार्थी ही री-नीट की परीक्षा देने के लिए पहुंचे।

Breaking News

छात्रों ने पेपर को बताया कठिन

एग्जाम देने के बाद स्टूडेंट्स ने बताया कि पिछले बार जो नीट का पेपर हुआ था वह आज दिए गए पेपर की अपेक्षा सरल था। फिजिक्स, केमिस्ट्री के लंबे-लंबे और कठिन सवालों ने हमारा पूरा गणित ही बिगाड़ दिया।

ये भी पढ़ें: IND A vs SL A: भारतीय A टीम ने श्रीलंका A को फाइनल मैच में दी 66 रनों से दी शिकस्त, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द मैच

बायोलॉजी के सवाल रहे अपेक्षाकृत आसान

उम्मीद थी कि इसमें पहले से क्वेश्चन कुछ सरल आएंगे, लेकिन उल्टा ही हुआ। बायो के सवाल इन दोनों विषयों के पूछे गए सवालों से सरल थे। डिप्टी कलेक्टर आरएस मरावी ने बताया कि जिले में शांतिपूर्वक री-नीट की परीक्षा रविवार को एक पाली, जो कि दोपहर 2 बजे से 5.15 के बीच सम्पन्न हो गई है। कहीं भी किसी प्रकार के विवाद की जानकारी नहीं मिली है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...

Latest Posts